✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

स्वीप गतिविधियों के तहत आईटीआई संस्था द्वारा रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान हेतु किया गया जागरूक

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 26 अप्रैल 2024दे देखा गया: 858 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 26 अप्रैल 2024/ आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में शत-प्रतिशत मतदान हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करने का...

Advertisement
अम्बिकापुर 26 अप्रैल 2024/ आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में शत-प्रतिशत मतदान हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अंबिकापुर द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम प्रशिक्षणार्थियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। वहीं संस्था की प्राचार्य ने मतदाताओं को मतदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि एक-एक वोट महत्वपूर्ण है, इस लिए इसे व्यर्थ न जाने दें। 07 मई को मतदान दिवस है इस लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लें और मतदान कर अपना दायित्व निभाएं। और लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करें। वहीं  स्वीप गतिविधियों के तहत आईटीआई संस्था से घड़ी चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान रैली में नोडल अधिकारी श्री राजेश सोनी एवं संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी श्री शैलेंद्र सिन्हा,श्री शब्बीर आलम ,श्री सुमित दुबे,अमित ठाकुर एवं कैपस एम्बेसडर शामिल थे
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...