✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 9 मई 2024दे देखा गया: 542 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 09 मई 2024/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा गुरूवार को हाईस्कूल और हायरसेकण्डरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें सरगुजा जिले में हाई स्कूल परीक्षा में 86.02 प्रतिशत और हायर सेकण्डरी परीक्षा में 84.83 प्रतिशत परीक्षार्थी...

Advertisement
अम्बिकापुर 09 मई 2024/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा गुरूवार को हाईस्कूल और हायरसेकण्डरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें सरगुजा जिले में हाई स्कूल परीक्षा में 86.02 प्रतिशत और हायर सेकण्डरी परीक्षा में 84.83 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सरगुजा जिले में कक्षा 10वीं की परीक्षा में स्वामी आत्मानंद स्कूल देवगढ़ सीतापुर के छात्र रोशन रजवाड़े ने 96.67 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। इसी तरह में कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्र अनुज कुमार सोनी ने 94.40 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 में सरगुजा जिले के 9992 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 9781 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिनमें से 9778 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 8412 है। इस प्रकार 86.02 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें बालिकाओं का प्रतिशत 88.24 तथा बालकों का प्रतिशत 83.26 है। हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 में पंजीकृत 8585 परीक्षार्थियों में से 8454 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 7172 है अर्थात कुल 84.83 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें बालिकाओं का प्रतिशत 87.67 तथा बालकों का प्रतिशत 81.19 है। कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं और जो छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण नहीं हो सके हैं, उन्हें निराश ना होते हुए फिर दुगुनी मेहनत करने प्रेरित किया है। परीक्षा परिणाम को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट https://cg.results.nic.inhttps://www.results.cg.nic.in तथा https://www.cgbse.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...