✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

145 हितग्राहियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयों का मिला लाभ

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 15 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 983 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 15 फरवरी 2024/ गत दिवस बुधवार को उदयपुर दौरे पर पहुंचे कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने पीवीटीजी बाहुल्य ग्राम खर्रानगर में स्वास्थ्य कैंप करने के निर्देश दिए थे जिसके परिपालन में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के टीम के द्वारा विकासखण्ड उदयपुर के...

Advertisement
अंबिकापुर 15 फरवरी 2024/ गत दिवस बुधवार को उदयपुर दौरे पर पहुंचे कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने पीवीटीजी बाहुल्य ग्राम खर्रानगर में स्वास्थ्य कैंप करने के निर्देश दिए थे जिसके परिपालन में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के टीम के द्वारा विकासखण्ड उदयपुर के ग्राम खर्रानगर में विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के लोगों हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे ग्राम सितकालो, मतरिंगा एवं खर्रानगर के लाभार्थी शामिल हुए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खंड चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शिविर मे कुल 145 लाभार्थी उपस्थित हुए जिनका शत-प्रतिशत सिकलिन जांच किया गया। 3 गर्भवती महिलाओं की एएनसी यानी प्रसव पूर्व जांच की गई। इसी तरह कुल 18 बच्चों की भी मेडिकल जांच की गई। इसी दौरान 5 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड भी मौके पर ही बनाया गया। 3 मधुमेह, 2 उच्च रक्त चाप वाले मरीजो की पहचान हुई। सामान्य सर्दी-खासी, अन्य मौसमी बीमारियों से ग्रसित हितग्राहियों को उचित परामर्श एवं दवाईयां उपलब्ध कराया गया। कैंप मे जनरल सर्जन डॉ. कान्ता सिह, ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिहरलाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ आनन्द जायसवाल, ए.एन.एम. श्रीमत चन्द्रावती मरावी, ए.एन.एम. श्रीमती राखी हरदाहा, एवं अन्य स्वास्थ्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...