✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोन
सूरजपुर

सूरजपुर दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा….मुख्य आरोपी कुलदीप साहू सहित 5 आरोपी गिरफ्तार पढ़े पूरी ख़बर।

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 17 अक्टूबर 2024दे देखा गया: 704 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सूरजपुर | सरगुजा टाइम्स | पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्याकांड के मामले में आखिरकार सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए है, जिन्होंने घटना को क्यो और कैसे अंजाम दिया इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा है। मिली जानकारी अनुसा...

सूरजपुर | सरगुजा टाइम्स | पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्याकांड के मामले में आखिरकार सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए है, जिन्होंने घटना को क्यो और कैसे अंजाम दिया इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा है। मिली जानकारी अनुसार

13/10/2024 को रात में आरोपी कुलदीप साहू अपने साथियों आर्यन विष्वकर्मा उर्फ गोल्डी, चन्द्रकांत चौधरी उर्फ सी.के. एवं रिंकू सिंह के साथ पुराने बस स्टैण्ड सूरजपुर पर बैठा हुआ था। लगभग रात्रि 9 बजे थाना सूरजपुर के आरक्षक क्रमांक 734 धनष्याम सोनवानी पुराने बस स्टैण्ड की ओर गया जहां उसके द्वारा कुलदीप साहू को देखे जाने पर उसके जिला बदर रहने से आरक्षक द्वारा कुलदीप साहू को पकडने का प्रयास किया गया जिस पर कुलदीप साहू के द्वारा आरक्षक के ऊपर कडाही का खौलता तेल फेक कर गंभीर रूप से आहत किया।

थाना सूरजपुर में आरोपी के धर पकड के लिये तत्काल थाना में उपलब्ध बल को एकत्रित किया गया जिसमें प्रधान आरक्षक 286 तालिब शेख, प्र.आर. 165 उदय सिंह व अन्य पुलिस कर्मी पुराना बस स्टैण्ड एवं थाना सूरजपुर के आसपास आरोपियों की पतासाजी कर रहे थे। इसी बीच आरोपी कुलदीप साहू द्वारा अपने साथियों आर्यन विष्वकर्मा उर्फ गोल्डी, चन्द्रकांत चौधरी उर्फ सीके, रिंकू सिंह के साथ रात्रि करीब 10 बजे पुलिसकर्मियों को स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 29 एडी 5666 में कुुचलकर हत्या का प्रयास किया।

पुलिस पार्टी द्वारा उक्त वाहन का पीछा करने का प्रयास किया गया परन्तु दुर्गा विसर्जन के कारण मार्ग पर भीड होने के कारण आरोपी अपने साथियों सहित पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में सफल रहा। घटना की सूचना एसएसपी सूरजपुर को प्राप्त होने पर उनके द्वारा आसपास थानों तथा रक्षित केंद्र से अतिरिक्त बल एकत्रित कर सायबर सेल की तकनीकी मदद तथा आरोपियों के संभावित स्थानों पर दबिश की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच प्रधान आरक्षक 286 तालिब शेख महगवां चौक स्थित अपने निवास पर गया जहां उसके घर की सीढ़ियों पर खून बिखरा हुआ था, जिससे उसे अनहोनी की आशंका हुई।

घर के अंदर जाने पर प्रधान आरक्षक की पत्नी एवं नाबालिग पुत्री घर पर नहीं थे, घर में सामान बिखरा पड़ा था और अत्यधिक मात्रा में जगह-जगह खून के छीटे पड़े हुए थे। जिस पर प्रधान आरक्षक द्वारा तत्काल इसकी सूचना थाना में दी गई। पुलिस द्वारा आरोपी कुलदीप साहू एवं उसके अन्य साथियों की पता तलाश किया जा रहा था इसी दौरान उक्त संदिग्ध स्वीफ्ट डिजायर कार के देखे जाने पर पुलिस द्वारा उसका पीछा कर घेराबंदी की कोशिश की गई किन्तु आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकलने में सफल रहा।

थाना प्रभारी विश्रामपुर निरीक्षक अलरिक लकड़ा व पुलिस टीम के द्वारा वाहन का लगातार पीछा किया जा रहा था इसी दौरान ग्राम करवां, चौकी लटोरी के पास आरोपी द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई जिसके जवाब में पुलिस बल द्वारा भी सुरक्षार्थ फायर किया गया परन्तु आरोपी रात्रि में अंधेरे होने का लाभ उठाकर गाड़ी छोडकर फरार हो गया। 14/10/2024 को थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम पीढ़ा में 2 अज्ञात शव पड़ा हुआ है।

जिस पर पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त प्रधान आरक्षक की पत्नी एवं नाबालिक पुत्री के रूप में की गई। मामले की सूचना पर एफएसएल अम्बिकापुर की टीम के द्वारा घटना स्थल का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया तथा घटना स्थल से खून से सने चाकू एवं मृतिका व उसकी पुत्री के खून लगे कपड़े भी बरामद किए गए है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा द्वारा सूरजपुर पहुंचकर मौके का जायजा लिये और घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया और पूरी कार्यवाही की लगातार मानिटरिंग करते रहे। उप पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एम.आर.आहिरे के मार्गदर्षन में जिला सूरजपुर सायबर सेल तथा विभिन्न टीमें बनाकर आरोपियों की पतासाजी एवं दबिश हेतु रवाना किया गया तथा तत्काल प्रकरण के संदेहियों तथा आरोपी के परिचितों को तलब कर कडाई से पूछताछ की गई।

कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु रेंज स्तर से बल लगाकर शांति स्थापित किया गया। इसी दौरान आरोपी कुलदीप साहू को बलरामपुर पुलिस द्वारा 15.10.2024 को गढवा झारखण्ड से बस से आने के दौरान बलरामपुर में पकडा गया जिसे सूरजपुर पुलिस के द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया। बारीकी से पूछताछ पर आरोपी कुलदीप साहू ने घटना के सहयोगी आर्यन विष्वकर्मा उर्फ गोल्डी, चन्द्रकांत चौधरी उर्फ सी.के. एवं रिंकू सिंह के साथ मिलकर आरक्षक 734 धनष्याम सोनवानी पर गर्म तेल फेकना, पुलिसकर्मियों को गाडी से कुचलने का प्रयास करना, प्रधान आरक्षक तालिब शेख के घर जाकर उसकी पत्नी व बच्ची के ऊपर प्राणघातक हमला कर नृशंस तरीके से हत्या करना तथा शव को ग्राम पीढा थाना सूरजपुर में फेक कर साक्ष्य छुपाने के लिए गाडी धोने का कृत्य करना तथा आरोपी कुलदीप साहू द्वारा भागने के दौरान पुलिस बल पर फायर कर भागने की बात स्वीकारी है। इसके अतिरिक्त 1 अन्य आरोपी सूरज साहू द्वारा आरोपियों को गांव से भागने में मदद करना भी बताया है। आरोपियों के निशानदेही पर घटना कारित करने के दौरान खून लगे कपडे तथा चप्पल जप्त किया गया है। मृतिका एवं उसकी पुत्री के शवों के पीएम पर धारदार चाकू से गोदकर हत्या किया जाना पाया गया। चिकित्सीय परीक्षण में प्रथम दृष्टया मृतिका एवं उसकी पुत्री के साथ अनाचार की संभावना से इंकार किया गया है और अग्रिम चिकित्सीय परीक्षण के लिए स्लाईड जप्त कर जांच हेतु भेजा गया है, जिसकी परीक्षण रिपोर्ट अप्राप्त है।

परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। यहॉं उल्लेखनीय है कि 13.10.2024 को कुलदीप साहू पिता अषोक साहू उम्र 25 वर्ष ग्राम पुराना बाजारपारा सूरजपुर जो थाना सूरजपुर का गुण्डा बदमाश है जिसके विरूद्ध कोतवाली सूरजपुर में कई अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व है तथा जिला बदर की कार्यवाही भी की गई थी जिसका उल्लघन करने पर इसके खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम तथा धारा 188 भा.द.वि. के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था जिस प्रकरण में जमानत पश्चात् जिले से बाहर था। उक्त आरोपी कुलदीप साहू के द्वारा जिला बदर के प्रकरण में जमानत मिलने पश्चात् प्रार्थी पुनित सोनी के साथ मारपीट करने के संबंध में कोतवाली सूरजपुर में अपराधिक प्रकरण क्रमांक 364/2024 धारा 294, 506, 341, 327 भादवि. पंजीबद्ध किया गया था जो आरोपी के फरार एवम् जिला बदर होने से पता तलाष की जा रही थी।

कुलदीप साहू के भाई संदीप साहू के द्वारा 07.10.2024 को मारपीट व लूट का अपराध कारित करने पर अपराध क्रमांक 557/2024 धारा 309(6), 296(बी), 115(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्व कर 11.10.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। इसके साथ ही आरोपी कुलदीप साहू के चाचा संजय साहू के विरूद्ध भी जिला बदर की कार्यवाही की गई थी जिसका उल्लघन करने पर छ0ग0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था जो जेल में निरूद्ध है। आरोपी कुलदीप साहू के पिता अषोक साहू के विरूद्ध जिला बदर का प्रकरण जिला दण्डाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है जिसमें अंतिम आदेष पारित होना शेष है। उक्त कार्यवाहियों से कुलदीप साहू पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति गुस्सा एवम् त्वरित बदला लेने के फिराक में था। 16.10.2024 को आरोपीगणो को गिरफ्तार कर आरोपी कुलदीप साहू का पुलिस रिमांड का आवेदन तैयार किया गया है तथा रिमांड प्राप्त कर अपराध कारित करने में उपयोग किये फायर आर्म्स की जप्ती पृथक से किया जाना है। प्रकरण में एफएसएल यूनिट, डाग स्क्वार्ड, प्रिगंर प्रिंट एक्सपर्ट के सहयोग से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है। इन मामलों में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के बारे में विवेचना की जा रही है। इस कार्यवाही सूरजपुर के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारी, जिले के थाना-चौकी प्रभारी सहित जिला बलरामपुर पुलिस की टीम सक्रिय रही।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
सूरजपुर दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा….मुख्य आरोपी कुलदीप साहू सहित 5 आरोपी गिरफ्तार पढ़े पूरी ख़बर। | सरगुजा टाइम्स