✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

16 व्यक्तिगत एवं 23 सामुदायिक वनाधिकार पत्र का किया गया वितरण

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 1 जुलाई 2024दे देखा गया: 587 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 01 जुलाई 2024/ जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल एवं कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया। विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 यथा स...

Advertisement

अम्बिकापुर 01 जुलाई 2024/ जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल एवं कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया। विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 यथा संशोधित नियम 2012 के तहत यहां पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पत्र बहुत महत्वपूर्ण है, यह आपका अधिकार है, इसे सम्भाल कर रखें, किसी और को ना दें। उन्होंने इस हेतु सभी को शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि ग्राम पंचायत में वनाधिकार पत्र हेतु आवेदन देने के समय आवेदन की फोटोकॉपी अपने पास अवश्य रखें। जिन पात्र हितग्राहियों को एफआरए पट्टा मिला है, पर किसी कारणवश उनके पास इसकी कॉपी उपलब्ध नहीं है, ऐसे हितग्राहियों को प्रत्येक सप्ताह के गुरुवार को दोपहर 2 से 3 बजे तक कलेक्टर कोर्ट में एफआरए की सत्यापित प्रतिलिपि उपलब्ध की जाएगी। वहीं उन्होंने आगे बताया कि हर गुरुवार को शाम 4 से 5 बजे तक कोई भी आदिवासी व्यक्ति धारा 170 ख से संबंधित आवेदन कलेक्टर कोर्ट में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।

16 व्यक्तिगत एवं 23 सामुदायिक वनाधिकार पत्र का किया गया वितरण

Advertisement

तहसील उदयपुर के पहाड़ी कोरवा जनजाति समूह के 16 हितग्राहियों को कुल रकबा 5.312 हेक्टेयर के
व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टे का वितरण किया गया।
वहीं अम्बिकापुर के मल्टीपरपज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा 13242.83  हेक्टेयर रकबे के कुल 23 सामुदायिक वनाधिकार पत्र का वितरण ग्राम पंचायत सरपंचों को किया गया।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...