✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

17 नवम्बर को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु लोगों को प्रेरित करने निकाली गई स्वीप पदयात्रा

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 10 नवंबर 2023दे देखा गया: 1285 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 10 नवंबर 2023/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशनुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में शुक्रवार को स्वीप पदयात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं न...

सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 10 नवंबर 2023/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशनुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में शुक्रवार को स्वीप पदयात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री नूतन कुमार कंवर के नेतृत्व में जिले में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 10 नवंबर 2023 को गांधी स्टेडियम अम्बिकापुर से मिशन हॉस्पिटल, नवापारा चौक, आकाशवाणी केंद्र से मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली एवं पदयात्रा का आयोजन स्काउट गाईड कैडेटों के माध्यम से किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी (स्वीप) श्री नूतन कुमार कंवर ने उपस्थित लोगों को 17 नवम्बर 2023 मतदान दिवस के दिन शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। साथ ही एन.एस.एस., स्काउट गाईड के वॉलेन्टियर को मतदान दिवस के दिन स्वयंसेवक के रूप में सहयोग करने को कहा और भारत निर्वाचन आयोग के सदस्य के रूप में निर्वाचन के इस पुनीत कार्य से जुड़ सकेंगे। इस मौके पर उपसंचालक श्री यशपाल प्रेक्षा, सहा. नोडल श्री सी.के. मिश्रा, विधानसभा नोडल (स्वीप) श्री रविशंकर पाण्डेय, एपीओ डॉ. प्रशांत शर्मा, स्काउट गाईड के प्रभारी श्री योगेश विश्वकर्मा, स्वीप सरगुजा टीम से बीपीओ कमलेश वर्मा, सत्यनारायण भगत, इंदू मिश्रा, अभिलाष खरे, रजनीश मिश्रा, शालिनी शर्मा, प्रीति तिवारी, महिमा तिर्की, किरण खलखो, शिव कुमार दास उपस्थित रहे।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
17 नवम्बर को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु लोगों को प्रेरित करने निकाली गई स्वीप पदयात्रा | सरगुजा टाइम्स