✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

19 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 16 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 1425 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 15 फरवरी 2024/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर द्वारा 19 फरवरी को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक ई-कॉम एक्सप्रेस लिमिटेड मंजूषा टायपिंग गली नियर निशांत...

Advertisement
अंबिकापुर 15 फरवरी 2024/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर द्वारा 19 फरवरी को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक ई-कॉम एक्सप्रेस लिमिटेड मंजूषा टायपिंग गली नियर निशांत मेडिकल देवीगंज रोड घड़ी चौक अम्बिकापुर के डीसी मैनेजर श्री आलोक कुमार पाठक उपस्थित रहेंगे। जिसके अन्तर्गत डीलीवरी पार्टनर के 15 पदों के लिए भर्ती किया जाना है। इस पद हेतु आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। संभावित वेतन 15,000 से 20000 या 15 रूपये प्रति पार्सल निर्धारित किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधाप्रदाता के रूप में होगी। उक्त जानकारी देते हुए उपसंचालक रोजगार ने बताया कि योग्यता रखने वाले आवेदक अपने साथ बायोडाटा एवं शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, पासपोर्ट साईज की 2 फोटो, आधार कार्ड नम्बर, पैन कार्ड, रोजगार पंजीयन क्रमांक एवं पूर्ण पता के साथ 19 फरवरी को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुर, अम्बिकापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...