✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

22 फरवरी को होगी साइकिल रेस प्रतियोगिता, महिला और पुरुष दोनों वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले विजेताओं को मिलेगी 21 हजार इनाम राशि

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 20 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 1167 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 20 फरवरी 2024/ जिला प्रशासन द्वारा मैनपाट महोत्सव 2024 के अवसर पर विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी पुरुष एवं महिला साइकिल रेस का आयोजन 22 फरवरी 2024 को प्रातः 07ः30 बजे घड़ी चौक अम्बिकापुर से 30 किमी नावापाराकलां तक किया जा रहा है। साइकिल रे...

Advertisement
अंबिकापुर 20 फरवरी 2024/ जिला प्रशासन द्वारा मैनपाट महोत्सव 2024 के अवसर पर विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी पुरुष एवं महिला साइकिल रेस का आयोजन 22 फरवरी 2024 को प्रातः 07ः30 बजे घड़ी चौक अम्बिकापुर से 30 किमी नावापाराकलां तक किया जा रहा है। साइकिल रेस में भाग लेने हेतु प्रतिभागी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी ही पात्र होंगे। साइकिल रेस में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपने आधारकार्ड की छाया प्रति एवं एक प्रति फोटो लेकर अपना पंजीयन 21 फरवरी 2024 को सायं 05ः00 बजे तक कार्यालय सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, कलेक्टोरेट परिसर अम्बिकापुर में पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही अति आवश्यक रूप से अपना चेस्ट नम्बर भी प्राप्त करेंगे। साइकिल रेस के विजेता महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। प्रथम स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को पृथक पृथक क्रमशः 21,000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को 11,000 रुपए, एवं तृतीय स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को 5,100 रूपये का पृथक-पृथक नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा एवं दसवें स्थान तक आने वाले खिलाड़ियों को भी सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किया जायेगा।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...