✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

23 से 25 फरवरी जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मैनपाट महोत्सव में शामिल होंगे पलक मुच्छल, अल्ताफ रजा, हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे जैसे देश के नामचीन कलाकार

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 21 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 275 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 21 फरवरी 2024/ जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा आयोजित भव्य मैनपाट महोत्सव 2024 में देश के नामचीन एवं स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के पहले दिन 23 फरवरी को प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक अल्ताफ रजा, मशहूर बॉलीवुड गायक रूपकुमार राठौर,...

Advertisement
अंबिकापुर 21 फरवरी 2024/ जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा आयोजित भव्य मैनपाट महोत्सव 2024 में देश के नामचीन एवं स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के पहले दिन 23 फरवरी को प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक अल्ताफ रजा, मशहूर बॉलीवुड गायक रूपकुमार राठौर, हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, अबूझमाड़ मलखम्भ समूह, गायिका आंचल मंदिलवार गायिका मनाली सांखला, नृत्यांगना रित्विका बैनर्जी सहित स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम के दूसरे दिन 24 फरवरी को भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल, प्रसिद्ध गजल गायक कुमार सत्यम, छत्तीसगढ़ी गायिका आरु साहू, सम्बलपुर के दुलदुली डांस ग्रुप द्वारा पारम्परिक नृत्य प्रस्तुति, सहित स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। वहीं कार्यक्रम के अंतिम दिन 25 फरवरी को प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल, संगीत निर्देशक पलाश मुच्छल, छत्तीसगढ़ी गायक संजय सुरीला, प्रसिद्ध गायिका स्तुति जायसवाल एवं गायक स्वप्निल जायसवाल, अमनदीप, सूफी गायक नासिर निन्दर सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा भी कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन-
महोत्सव के दौरान विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 23 फरवरी को ओपन बहुरूपिया प्रतियोगिता एकल एवं समूह दोनों श्रेणी में होगी, 24 फरवरी को ओपन कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के बीच भिड़ंत होगी। वहीं प्रतिदिन तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विभिन्न गतिविधियां होंगी आकर्षक का केंद्र-
महोत्सव स्थल पर विशाल मेला लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा, वहीं फूड जोन की भी उत्तम व्यवस्था होगी। एडवेंचर स्पोर्ट्स पैरासेलिंग,पैराग्लाइडिंग, कैम्पिंग, फैंसी पतंग उत्सव, बोटिंग आदि का भी आयोजन किया जाएगा।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
23 से 25 फरवरी जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मैनपाट महोत्सव में शामिल होंगे पलक मुच्छल, अल्ताफ रजा, हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे जैसे देश के नामचीन कलाकार | सरगुजा टाइम्स