✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

25 दिसंबर राष्ट्रीय सुशासन दिवस पर जिले के किसानों को लगभग 193.61 करोड़ का होगा बोनस भुगतान

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 22 दिसंबर 2023दे देखा गया: 1040 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 22 दिसम्बर 2023/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ सरकार ने तेजी से अमल करना शुरू कर दिया है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की 3100 रूपए में खरीदी के वादे पर अमल के बाद अब किसानों को दो साल का बकाया...

सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 22 दिसम्बर 2023/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ सरकार ने तेजी से अमल करना शुरू कर दिया है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की 3100 रूपए में खरीदी के वादे पर अमल के बाद अब किसानों को दो साल का बकाया बोनस का भुगतान किए जाने की तैयारी जोरों से शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसान हितैषी लिए गए निर्णय के पश्चात् सरगुजा जिले के किसानों को 25 दिसंबर को वर्ष 2014-15 के 55694 एवं 2015-16 के 48533 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती राष्ट्रीय सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 की बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रूपए का भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में तैयारियों की समीक्षा करने कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार एवं सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कंवर ने बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। खाद्य अधिकारी श्री रविंद सोनी ने बताया कि जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 55694 किसानों से 3308414.06 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी जिसका बोनस राशि 9925.24 लाख रूपये है। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले कुल 48533 किसानों से 3145460.45 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 9436.38 लाख रूपये भुगतान किसानों के खाते में सीधे समायोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय 25 दिसंबर को यह राशि जारी करेंगे।सभी विकासखंडों में धान बोनस वितरण कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री किसानों से संवाद भी करेंगे। जिले में किसानों को ब्लॉक स्तर एवं समिति स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस का वितरण किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार द्वारा जिले में कार्यक्रम की बेहतर तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। विकासखंड अम्बिकापुर में पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसी तरह विकासखंड सीतापुर में आईटीआई कॉलेज ग्राउंड आमाटोली और बतौली में धान उपार्जन केन्द्र बिलासपुर में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। विकासखंड लुण्ड्रा, मैनपाट, लखनपुर और उदयपुर में जनपद पंचायत सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी विकासखंड वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से धान बोनस वितरण कार्यक्रम से जुड़ेंगे। गौरतलब है कि मोदी की गारंटी के रूप में राज्य के किसानों को दो वर्ष के बकाया भुगतान का वादा सरकार ने राज्य के किसानों से किया था। इस वादे को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश के परिपालन में तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई है।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
25 दिसंबर राष्ट्रीय सुशासन दिवस पर जिले के किसानों को लगभग 193.61 करोड़ का होगा बोनस भुगतान | सरगुजा टाइम्स