✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

3 दिसंबर को मतगणना, तैयारी शुरू, राज्य निर्वाचन कार्यालय से आए नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना कार्य हेतु संभाग के 5 जिलों से आए अधिकारियों को दिया गया गुणवत्तापूर्ण विस्तृत प्रशिक्षण

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 22 नवंबर 2023दे देखा गया: 1102 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 21 नवंबर 2023/ 17 नवंबर को संभाग में शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न होने के बाद अब 3 दिसंबर को मतगणना की जानी है। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत 3 दिसंबर को होने वाले मतगणना कार्य के लिए पांच जिलों सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया...

Advertisement
सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 21 नवंबर 2023/ 17 नवंबर को संभाग में शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न होने के बाद अब 3 दिसंबर को मतगणना की जानी है। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत 3 दिसंबर को होने वाले मतगणना कार्य के लिए पांच जिलों सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर और मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले की कुल 11 विधानसभा के मतगणना हेतु जिले से आये लगभग 141 अधिकारियों को मंगलवार को आवश्यक प्रशिक्षण जिला पंचायत सभाकक्ष सरगुजा में दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षण में राष्ट्रीय स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्री यू एस अग्रवाल, सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार, राष्ट्रीय स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री प्रणव सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्चना पाण्डेय एवं राज्य व जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे। सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारियों को संभाग में शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों ने बेहतर तरीके ने निर्वाचन संपादित कराया है। निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है और अब मतगणना के कार्य को भी गंभीरता से लेते हुए भली भांति संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं अनुभव के आधार पर प्रशिक्षण देकर मार्गदर्शन किया है। अब अपने अधीनस्थों को भी इसी तरह गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देना आपकी जिम्मेदारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा श्री कुन्दन ने इस अवसर पर कहा कि राज्य निर्वाचन कार्यालय से मास्टर ट्रेनर मतगणना कार्य हेतु प्रशिक्षण देने यहां उपस्थित हैं। यहां दिए गए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण को अपने अधीनस्थों को दें जिससे बेहतर एवं निर्विघ्न मतगणना की कार्यवाही पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि मतगणना बेहद महत्वपूर्ण कार्य है, इसके लिए कुशल कर्मियों का ही चयन किया जाना आवश्यक है। राज्य निर्वाचन कार्यालय से पहुंचे मास्टर ट्रेनर के द्वारा मतगणना के पूर्व तैयारी, मानव संसाधन व आवश्यक संसाधन की व्यवस्था, डाक मतपत्र की गणना, ईव्हीएम मशीन से मतगणना की व्यवस्था, काउंटिग प्रोसीजर इटीपीबीएस एवं पोस्टल बैलेट, मतगणना साफ्टवेयर, एनकोर, इंडेक्स कार्ड भरने की व्यवस्था जैसे अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के लिए स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष में की जाने वाली नियमों का पालन की विस्तृत जानकारी दी गई। डाक मतपत्र की गणना, कंट्रोल यूनिट का गणना की संपूर्ण प्रक्रिया को समझाया गया। इस दौरान वीवीपैट काउंटिग का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी दिया गया।
प्रशिक्षण में उपस्थित जिलों में मतदान की संक्षिप्त जानकारी 
विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत सरगुजा जिले में वोटिंग प्रतिशत 80.22 रहा, जिसके तहत कुल 5 लाख 22 हजार 592 मतदाताओं ने मतदान किया। सूरजपुर जिले में 82.05 मतदान प्रतिशत रहा, जिसके तहत 5 लाख 78 हजार 722 मतदाताओं ने मतदान किया। इसी तरह कोरिया जिले में मतदान प्रतिशत 83.12, कुल मतदान 1 लाख 69 हजार 942, बलरामपुर जिले में मतदान प्रतिशत 83.44 एवं कुल मतदान 4 लाख 65 हजार 83 और मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में मतदान प्रतिशत 78.70 रहा, जिसके तहत 2 लाख 47 हजार 927 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...