✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

3 दिसंबर को होगी मतगणना, आवश्यक तैयारियां शुरू

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 22 नवंबर 2023दे देखा गया: 1068 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 22 नवंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना होनी है। मतदान के बाद मत सामग्री पॉलीटेक्निक कॉलेज के स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां सुरक्षा बल के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, साथ...

Advertisement
सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 22 नवंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना होनी है। मतदान के बाद मत सामग्री पॉलीटेक्निक कॉलेज के स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां सुरक्षा बल के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, साथ ही सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी 24 घंटे नजर रखी जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा और मतगणना की तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार बुधवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना स्थल पहुंचे। उन्होंने पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन प्रवेश करते ही दीवार पर लगाए गए टीवी मॉनिटर पर कैमरों के जरिए स्ट्रॉन्ग रूम पर नजर रखे जाने के सिस्टम का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान सुरक्षा बलों से स्ट्रॉन्ग रूम सुरक्षा के संबंध में जारी समस्त दिशा निर्देशों के पालन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति जिनके पास कोई पहचान पत्र ना हो, उन्हें परिसर में आने की अनुमति नहीं दी जाए। इसके साथ ही मतगणना स्थल हेतु आवश्यक व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर समुचित व्यवस्था, बैरिकेडिंग की व्यवस्था, पर्याप्त संख्या में बल की तैनाती आदि पर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, एसडीएम अम्बिकापुर श्रीमती पूजा बंसल, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...