✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

412 रुपये में घर लाएं iPhone 15 Pro की तरह दिखने वाला यह फोन, Realme Narzo N63 की सेल शुरू, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 11 जून 2024दे देखा गया: 412 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स 11 जून 2024/ iPhone 15 Pro की तरह दिखने वाले रियलमी के सस्ते फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। इस बजट स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया था। रियलमी का यह स्मार्टफोन लेदर बैक पैनल और कई तरह के जबरदस्त फीचर्स...

सरगुजा टाइम्स 11 जून 2024/ iPhone 15 Pro की तरह दिखने वाले रियलमी के सस्ते फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। इस बजट स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया था। रियलमी का यह स्मार्टफोन लेदर बैक पैनल और कई तरह के जबरदस्त फीचर्स के साथ आता है। Realme Narzo N63 पिछले साल लॉन्च हुए Narzo N53 का अपग्रेड मॉडल है। फोन के डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स में कंपनी ने भारी बदलाव किया है।

Realme Narzo N63 की कीमत

Realme Narzo N63 को 8,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। सेल में रियलमी के इस फोन की खरीद पर दमदार ऑफर दिया जा रहा है। Realme Narzo N63 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इस फोन को 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB वेरिएंट में खरीद सकते हैं। इसके शुरुआती वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 8,999 रुपये में आता है। कंपनी इस स्मार्टफोन की खरीद पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

इस तरह से रियलमी का यह स्मार्टफोन 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। रियलमी के इस बजट स्मार्टफोन को लेदर ब्लू और ट्विलाइट पर्पल कलर में खरीद सकेंगे। यह फोन Amazon India के अलावा रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन को 412 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं।

Realme Narzo N63 के फीचर्स

रियलमी का यह बजट स्मार्टफोन 6.74 इंच के HD+ LCD IPS डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 450 निट्स तक की है और यह 180Hz टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है। Realme Narzo N63 में Unisoc T612 प्रोसेसर मिलेगा। फोन 4GB LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज को सपोर्ट करता है।

रियलमी का यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी और 45W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में 4G LTE नेटवर्क कनेक्टिविटी फीचर मिलता है। साथ ही इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Realme Narzo N63 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन AI कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में एक सेकेंडरी कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी के इस फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...