✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

44 पीवीटीजी किसानों में दिखा उत्साह, खुलवाए गए बैंक खाते, केसीसी के जरिए कृषि ऋण लेने में होगी आसानी

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 19 जनवरी 2024दे देखा गया: 608 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स अंबिकापुर 19 जनवरी 2024/ प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पीवीटीजी समुदाय के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य के साथ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम सतत काम कर रही है। इसी कड़ी में उदयपुर विकासखंड के दूरस्थ पहाड़ी कोर...

Advertisement
सरगुजा टाइम्स अंबिकापुर 19 जनवरी 2024/ प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पीवीटीजी समुदाय के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य के साथ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम सतत काम कर रही है। इसी कड़ी में उदयपुर विकासखंड के दूरस्थ पहाड़ी कोरवा बहुल ग्राम मरेया के चुआटिकरा, सितकालो के ग्राम खर्रानगर, खामखुट, ग्राम पंचायत भकुरमा के ग्राम बांसढोढ़ी के 69 पहाड़ी कोरवा किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड हेतु बैंक खाते खुलवा लिए गए हैं। उल्लेखनीय है इन बसाहटों में कुल 133 किसान हैं जिनमें पूर्व में 25 किसानों के और गत दिवस 44 पीवीटीजी कृषकों के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उदयपुर में किसान क्रेडिट कार्ड हेतु बैंक खाता खुलवाया गया। साथ ही शेष किसानों के लिए भी प्रक्रिया जारी है। गौरतलब है कि बैंक खाता खुलने से किसान सहकारी समितियों से केसीसी के माध्यम से शून्य ब्याज दर पर नगद व वस्तु ऋण प्राप्त कर खेती किसानी का कार्य आसानी से कर सकेंगे। इस दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री राधा कृष्णन, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आनंद बेक, रुकसाय पैकरा, चन्द्रकान्त भगत, सोनम सिंह उपस्थित रहे। जिला सहकारी बैंक उदयपुर के प्रबंधक शिव शंकर सोनी का विशेष सहयोग रहा।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...