✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

AccidentNews:मौके पर गई जान ऑयल टैंकर ने मासूम को रौंदा लोगों में आक्रोश…

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 9 जुलाई 2023दे देखा गया: 887 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

SURGUJA TIMES -कोरबा। CG Accident  जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी से झोरा घाट मार्ग पर आज दोपहर एक अनियंत्रित इंडियन ऑयल टैंकर ने 5 वर्षीय बच्चे को रौंद दिया। जिससे दर्दनाक हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिजनों और आसपास के...

Advertisement

SURGUJA TIMES -कोरबा। CG Accident  जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी से झोरा घाट मार्ग पर आज दोपहर एक अनियंत्रित इंडियन ऑयल टैंकर ने 5 वर्षीय बच्चे को रौंद दिया। जिससे दर्दनाक हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिजनों और आसपास के लोगों में जमकर आक्रोश देखा गया। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि रविवार के दोपहर छुरी से झोरा घाट मार्ग में एक इंडियन ऑयल के टैंकर ने 5 वर्षीय सुशांत सारथी को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश देखा गया। बताया जा रहा है कि सुशांत अपने मामा सारथी परिवार में अपनी मां के साथ छठी कार्यक्रम में शामिल होने आया हुआ था। इसी बीच छुरी के रावणभाठा स्थित तालाब में इंडियन ऑयल के टैंकर को धोने लेकर आया हुआ था। टैंकर की धुलाई कर जब वापस लौट रहा था।

Advertisement

उसी बीच यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद टैंकर ड्राइवर चाबी लेकर फरार हो गया। इस हादसे से मृतक के परिजन व आसपास के स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश देखा गया। घटना की सूचना कटघोरा थाना मिलते ही थाना प्रभारी अश्विन राठौर व उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया तथा मृतक सुशांत के शव को कटघोरा अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई।

Advertisement
टैग्स (Tags):#accident news#CG NEWS

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
AccidentNews:मौके पर गई जान ऑयल टैंकर ने मासूम को रौंदा लोगों में आक्रोश… | सरगुजा टाइम्स