✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

Ambikapur: किसानों की सहूलियत के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में खुलेंगे 25 नवीन धान उपार्जन केंद्र, खाद्य विभाग से आदेश जारी

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 6 अक्टूबर 2023दे देखा गया: 300 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur: सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर, 06 अक्टूबर 2023/ राज्य शासन द्वारा प्रदेश के किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए राज्य के...

Advertisement
Ambikapur: सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर, 06 अक्टूबर 2023/ राज्य शासन द्वारा प्रदेश के किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। इस आशय का आदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। इसके तहत नवीन धान उपार्जन केंद्रों में सरगुजा (अम्बिकापुर) जिले के बतौली विकासखण्ड के बोदा व मंगारी तथा सीतापुर विकासखण्ड के बेलजोरा में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है। गौरतलब है कि सरगुजा जिले में विगत वर्ष तक 47 उपार्जन केंद्र थे, इस वर्ष 03 नवीन उपार्जन केंद्र स्वीकृत हुए हैं जिससे अब सरगुजा जिले में कुल 50 उपार्जन केंद्र होंगे। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में भी नवीन धान उपार्जन केंद्र खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है जिनमें राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत देवकट्टा और डोंगरगांव विकासखण्ड के संबलपुर, सक्ती जिले के सक्ती विकासखड के अंतर्गत नन्दौरखुर्द, महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखण्ड के अंतर्गत बोडराबांधा और आमगांव, मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के औराबांधा, बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर विकासखण्ड के डुमनपान, कोण्डागांव जिले के फरसगांव विकासखण्ड के बड़ेओड़गांव, केशकाल विकासखण्ड के कुएमारी और कोण्डागांव विकासखण्ड के नवागांव तथा गरियाबंद जिले के छुरा विकासखण्ड के पीपरछेड़ी और उत्तर बस्तर कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखण्ड के बंडापाल व कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के बेलगाल में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोले जाएंगे। इसी प्रकार मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखण्ड के मुरारगोटा, बीजापुर जिले के बीजापुर विकासखण्ड के चेरपाल, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के खैरागढ़ विकासखण्ड के ठेलकाडीह, उत्तर बस्तर दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा विकासखण्ड के बड़ेगोडरे व अरनपुर, रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखण्ड के बटुराकछार, धरमजयगढ़ विकासखण्ड के कटाईपाली सी में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है।  
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...