Ambikapur News: दिनांक 04/09/24 | छात्र छात्राओं कों आवश्यक विधिक जानकारियों से अवगत कराने, महिला सुरक्षा सम्बन्धी जानकारियों से अवगत कराने, नवीन कानूनों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने, साइबर ठगी की घटनाओ से अवगत कराकर साइबर अपराधों में कमी लाने एवं यातायात के नियमो के प्रति जागरूकता उत्पन्न किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल द्वारा पुलिस टीम कों स्कूल/कॉलेज जाकर छात्र छात्राओं कों जन जागरूकता शिविर के माध्यम से जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं, इसी क्रम में गत दिवस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों के उपस्थिति में थाना कोतवाली पुलिस टीम, यातायात शाखा पुलिस टीम एवं पुलिस मितान के सदस्यों द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा अभिव्यक्ति ऐप, साइबर सुरक्षा के उपाय, और महिला हेल्पलाइन के उपयोग के बारे में जानकारी देकर छात्राओं को सशक्त बनाया गया। साथ ही साइबर खतरों के प्रति सचेत रहते हुए, छात्राओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान की गई।

🔷 जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा सम्बन्धी कानूनों एवं बाल संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी देकर नवीन क़ानूनो से कराया गया अवगत।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा छात्राओं कों सम्बोधित करते हुए कहा कि सरगुजा पुलिस द्वारा छात्राओं/महिलाओ की सुरक्षा हेतु सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में सतत प्रयास किये जा रहे हैं जागरूकता कार्यक्रम के जरिये छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाया जा रहा हैं, आप सभी छात्राओं के बीच आकर कार्यक्रम किये जाने का प्रमुख उद्देश्य हैं कि आप सभी पुलिस टीम से सीधे जुड़ सके एवं घर परिवार एवं अन्य स्थानों पर हो रही परेशानियों कों आप स्वयं खुलकर बता सके, छात्राएं अपनी समस्याओं कों अपने माता पिता से बताये, किसी भी परेशानी का निदान बात कर हल किया जा सकता हैं, सरगुजा पुलिस द्वारा आगे भी निरंतर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जायगा।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार द्वारा साइबर अपराध के बारे में छात्राओं कों जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध सबसे नवीनतम किस्म का अपराध हैं, साइबर अपराध में आपकी छोटी से लापरवाही आपको वित्तीय नुकसान करा सकती हैं, ऐसे मामलो में आवश्यक हैं कि छात्राएं अपने परिजनों से जुड़े रहे, और किसी भी प्रकार की घटना होने के आभास पर तत्काल परिजनों कों सूचित करते हुए पुलिस सहायता प्राप्त करनी चाहिए, उप निरीक्षक रंभा साहू ने अभिव्यक्ति ऐप के उपयोग के तरीके बताते हुए गुड टच बैड टच की जानकारी दी गई, छात्राओं/महिलाओं को किसी भी परेशानी में निःसंकोच पुलिस की सहायता लेनी चाहिए और सुरक्षा के हर संभव उपाय करने चाहिए।






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।