✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

AMBIKAPUR : 1 नवम्बर से होगी धान खरीदी की शुरुआत,जिले में अब तक 4 हजार से अधिक किसानों ने कराया नवीन पंजीयन

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 20 अक्टूबर 2023दे देखा गया: 1284 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

AMBIKAPUR :   अंबिकापुर 20 अक्टूबर 2023/ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य 1 नवम्बर 2023 से  प्रारंभ हो रहा है। यह कार्य 31 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। धान खरीदी तथा कस्टम मिलिंग की आवश्यक तैयार...

Advertisement
AMBIKAPUR :   अंबिकापुर 20 अक्टूबर 2023/ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य 1 नवम्बर 2023 से  प्रारंभ हो रहा है। यह कार्य 31 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। धान खरीदी तथा कस्टम मिलिंग की आवश्यक तैयारियों के संबंध अम्बिकापुर के राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को कलेक्टर श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री कुंदन ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को खरीदी से जुड़ी किसी तरह की समस्या या असुविधा ना हो, आप सभी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों को सुखद अनुभूति हो इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।  समिती में पर्याप्त संख्या में बारदानों की व्यवस्था की जाए, सभी समिति संलग्न पीडीएस दुकानों से बारदाना का उठाव कर सुरक्षित भण्डारण कर लें। उन्होंने सभी समितियों में धान के तौल, डाटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। चेकलिस्ट अनुसार फड़, कांटाबाट, कम्प्यूटर, आर्दतामापी यंत्र, ड्रेनेज, तारपोलिन, पीने के पानी की व्यवस्था, पोस्टर एवं बैनर प्रदर्शन आदि की तैयारी पूर्ण कर ली जाए। कलेक्टर ने समितिवार समीक्षा करते हुए समिति प्रबंधकों से बात की तथा आवश्यक तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने एवं उदासीन समिति प्रबंधकों को कड़ी फटकार लगाई और गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, किसी भी प्रकार की शिकायत पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
जिले में धान खरीदी की जानकारी- किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किये जाने के लिए गत वर्ष पंजीकृत किसानों को कैरी फारवर्ड एवं डाटा अद्यतन कर तथा नवीन किसानों का पंजीयन कर धान की खरीदी की जाएगी। किसान पंजीयन का कार्य कृषि विभाग के एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम दिनांक 31 अक्टूबर 2023 तक किया जाएगा। अभी तक 51 हजार 89 किसानों का पंजीयन कैरी फारवर्ड किया गया है। अब तक कुल 55 हजार 699 किसान पंजीकृत है और 4 हजार 610 किसान नवीन पंजीकृत हुए हैं। पिछले वर्ष के तुलना में इस वर्ष अब तक किसानों के रकबे में 5.90 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जिले में कुल 39 समितियां तथा  कुल 61 उपार्जन केंद्र हैं, जिनमें इस वर्ष बनाए गए नए 07 केंद्र हैं। नवीन उपार्जन केन्द्रों में  केशवपुर, मंगारी, ललाती, जजगा, बोदा, बरगवां, बेलजोरा है।
धान खरीदी में पारदर्शिता के लिए पंजीकृत कृषकों से बायोमेट्रिक आधार एथेंटिकेशन के आधार पर होगी खरीदी- कलेक्टर श्री कुंदन ने बताया कि खरीफ वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक आधारित खरीदी प्रणाली लागू की जा रही है, जिसमें किसान अपना बायोमेट्रिक आधार अर्थात अंगूठा लगाकर प्रमाणीकरण के पश्चात् धान की बिक्री कर सकता है। किसानों का समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान कोई असुविधा न हो इसके लिए उनके परिवार एवं रिश्तेदारों को नॉमिनी बनाने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक खरीदी का प्रचार-प्रचार अच्छे से हो, ताकि किसानों को इसकी जानकारी रहे और उन्हें धान बेचने में कोई समस्या ना हो।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
AMBIKAPUR : 1 नवम्बर से होगी धान खरीदी की शुरुआत,जिले में अब तक 4 हजार से अधिक किसानों ने कराया नवीन पंजीयन | सरगुजा टाइम्स