✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत
रायगढ़

Ambikapur Accident : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, ड्राइवर फरार, इधर ट्रेलर व ट्रक के टकराने से लगी आग, जिंदा जला चालक

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 13 जून 2025दे देखा गया: 1008 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर : अंबिकापुर जिला में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो है. बताया जा रहा है कि लखनपुर-बेलदगी मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार लोगों को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की...

Advertisement

अंबिकापुर : अंबिकापुर जिला में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो है. बताया जा रहा है कि लखनपुर-बेलदगी मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार लोगों को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने इस हादसे पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

सड़क हादसे का ये मामला लखनपुर थाना क्षेत्र की है.

मिली जानकारी के मुताबिक दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुनगुरी निवासी 40 साल के विजय यादव, सत्यनारायण साय और ग्राम पेंडरखी निवासी 22 साल के संजय तीनों बाइक में सवार होकर लखनपुर से तुनगुरी की तरफ जा रहे थे. लखनपुर-बेलगदी मुख्य मार्ग में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने बाइक को सामने से चपेट में लेकर टक्कर मार दी. ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे.

गंभीर रुप से घायल तीनों लोगों का समय पर इलाज मिल पाता. उससे पहले ही तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे की खबर मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर तीनों ग्रामीणों के शव को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मॉर्च्युरी भिजवाया गया. हादसे के बाद ट्रैक्टर का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. लखनपुर पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है.

Advertisement

Raigarh NEws : ट्रेलर व ट्रक के टकराने से लगी आग, जिंदा जला चालक

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक ट्रक व ट्रेलर की भीषण टक्कर हो गई. इससे दोनों ही वाहनों में आग लग गई और एक चालक का जिंदा जलसे मौत हो गई तो दूसर चालक गंभीर रुप से झुलस गया. घटना छाल थाना क्षेत्र की है
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की दोपहर में एक ट्रेलर व खाली ट्रक छाल थाना क्षेत्र के कुड़ेकेला मेन रोड पा जा रहे थे. तभी दोनों वाहनों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. इससे देखते ही देखते दोनों वाहनों के इजंन में आग लग गई और कुछ ही देर में आग की लपटे इतनी बढ़ गई कि एक वाहन का चालक कटघोरा थाना क्षेत्र के रंवा का रहने वाला बजरंग मरकाम आग की चपेट में आ गया और वाहन से बाहर नहीं निकल पाने से वाहन के भीतर ही वह जिंदा जल गया.
इधर दूसरे वाहन का चालक गंभीर रुप से झुलस गया. ऐसे में आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो मामले की खबर थाना में दी गई. जहां पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग को बुझाने का प्रयास किया. काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले अन्य लोगों ने झुलसे चालक को अस्पताल में भर्ती करा दिया.


छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. दोनों ही वाहनें खाली थी. घटना के बाद वाहन मालिकों को बुलाया गया. जिसके बाद आगे की पूछताछ की जाएगी. फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच में जूट गई है.

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...