✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

Ambikapur Crime News : छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति की हत्या करने वाले जीजा-साला गए जेल,पढ़े पूरी खबर

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 23 सितंबर 2023दे देखा गया: 245 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur crime News : महिला से छेड़खानी का विरोध कर रहे पति की टांगी से वार कर हत्या करने के आरोप पर पुलिस ने आरोपित जीजा-साला रामसाय कोरवा (35) निवासी पटकुरा तथा तेजेश्वर कोरवा (25) निवासी रेहमला को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।...

Advertisement
Ambikapur crime News : महिला से छेड़खानी का विरोध कर रहे पति की टांगी से वार कर हत्या करने के आरोप पर पुलिस ने आरोपित जीजा-साला रामसाय कोरवा (35) निवासी पटकुरा तथा तेजेश्वर कोरवा (25) निवासी रेहमला को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
लखनपुर - महिला से छेड़खानी का विरोध कर रहे पति की टांगी से वार कर हत्या करने के आरोप पर पुलिस ने आरोपित जीजा-साला रामसाय कोरवा (35) निवासी पटकुरा तथा तेजेश्वर कोरवा (25) निवासी रेहमला को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बीते 18 सितंबर 2023 की रात पटकुरा में महिला रात को घर के आंगन में निकली थी। आरोपित रामसाय कोरवा पहले से खड़ा था । बदनीयती से उसने महिला को पकड़ा। महिला जोर से चिल्लाई। आवाज सुनकर महिला का पति देवसाय कोरवा और पुत्र सुखसाय बाहर आंगन में आए। आरोपित रामसाय कोरवा को देखकर फटकार लगाई। गुस्से में आकर रामसाय कोरवा ने महिला के पति देवसाय कोरवा को हाथ मुक्के से मारपीट करते हुए जमीन पर पटक दिया। आरोपित रामसाय कोरवा ने अपने साले तेजेश्वर कोरवा को आवाज देकर बुलाया आवाज देकर बुलाया।
तेजेश्वर कोरवा पहुंचा और आंगन में रखे टांगी से महिला के पति देव साय के सिर, चहेरे, कनपटी पर कई बार टांगी से प्रहार किया जिससे देवसाय बेहोश हो गया। बीच बचाव कर रहे महिला के पुत्र सुखसाय कोरवा के पीठ में टांगी से प्रहार कर दिया जिससे वह भी घायल हो गया। और आरोपी जीजा - साला मौके से फरार हो गए। स्वजन द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से घायल देवसाय कोरवा को मेडिकल कालेज अस्पताल में अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां अगले दिन 19 सितंबर की रात इलाज के दौरान देव साय कोरवा क़्क़ मौत हो गई। महिला ने कुन्नी पुलिस चौकी पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई। कुन्नी पुलिस ने धारा 354 ,323, 302, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीकृत करते हुए आरोपियों के खोजबीन में जुटी हुई थी। सूचना मिलने उपरांत कुन्नी और लखनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपित रामसाय कोरवा व तेजेश्वर कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। शुक्रवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। इस पूरी कार्रवाई में लखनपुर थाना प्रभारी एलआर चौहान, कुन्नी चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत,सहायक उप निरीक्षक अरुण गुप्ता, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोर, सोन साय भगत, महेंद्र राजवाड़े, गोविंद सक्रिय रहे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...