✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

Ambikapur election : मतदाताओं को जागरूक करने का अनोखा तरीका तीरंदाजी प्रतियोगिता और मशाल रैली में युवाओं और शहरी नागरिकों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा शत-प्रतिशत मतदान हेतु जनजागरूकता फैलाने के साथ सभी ने ली मतदान की शपथ

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 7 नवंबर 2023दे देखा गया: 916 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur election : सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 06 नवंबर 2023/ मतदाताओं को जागरुक करने जिले में अनोखा तरीका अपनाया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को मतदाताओं को जागरूक करने तीरंदाजी...

Advertisement
Ambikapur election : सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 06 नवंबर 2023/ मतदाताओं को जागरुक करने जिले में अनोखा तरीका अपनाया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को मतदाताओं को जागरूक करने तीरंदाजी प्रतियोगिता तथा मशाल रैली का आयोजन किया गया। पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर मतदान के प्रति प्रेरित किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और हुनर का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही घड़ी चौक से मतदाता जागरूकता मशाल रैली का आयोजन किया गया। घड़ी चौक से शुरू होकर यह मशाल रैली गांधी चौक में समाप्त हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के नेतृत्व में मशाल रैली में बड़ी संख्या में युवा, बिहान की दीदियां और आम नागरिक शामिल रहे। इस दौरान “मतदान जरूर करें“ के नारों से शहर गूंज उठा। हाथों में मशाल लेकर युवाओं ने लोगों को शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरूक किया। गांधी चौक में मशाल रैली के समापन पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई।  
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Ambikapur election : मतदाताओं को जागरूक करने का अनोखा तरीका तीरंदाजी प्रतियोगिता और मशाल रैली में युवाओं और शहरी नागरिकों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा शत-प्रतिशत मतदान हेतु जनजागरूकता फैलाने के साथ सभी ने ली मतदान की शपथ | सरगुजा टाइम्स