✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

Ambikapur News : आज आगामी निर्वाचन की तैयारी के संबंध में आयोजित की गयी बैठक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने दिये यह निर्देश

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 12 सितंबर 2023दे देखा गया: 325 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur News : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आगामी निर्वाचन की तैयारी के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित गई। समीक्षा में बैठक में कलेक्टर ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत फॉर...

Advertisement

Ambikapur News : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आगामी निर्वाचन की तैयारी के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित गई।

समीक्षा में बैठक में कलेक्टर ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत फॉर्म 6, 7 एवं 8 भरवाए जाने की कार्यवाही की जानकारी ली। श्री कुन्दन में बैठक में तहसील एवं एइआरओ वार समीक्षा की और पूर्ण तथा लंबित आवेदनों की जानकारी ली।

गौरतलब है कि फॉर्म 6 के तहत नवीन पंजीयन, फॉर्म 7 के तहत विलोपन तथा फॉर्म 8 के तहत संशोधन की कार्यवाही जाती है।

Advertisement

कलेक्टर श्री कुन्दन ने कहा कि यह बेहद गंभीर कार्य है। इसमें त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सावधानी पूर्वक त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जानी है। एक भी मतदाता छूटना नहीं चाहिए।

इसका ध्यान रखें। पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। उन्होंने मृत व्यक्ति या अन्यत्र शिफ्ट होने के मामले में नाम हटाने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी और आवश्यक कार्यवाही पर चर्चा की और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए फॉर्म 6, 7 और 8 के संबंध में सावधानी पूर्वक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव, समस्त आरओ, एइआरओ एवं निर्वाचन से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...