घटनास्थल को देखकर ही कोई भी बोल सकता है कि हत्या कर शव को लटकाया गया है और उसे आत्महत्या का स्वरूप देने की कोशिश की गई है। यह सीधे-सीधे हत्या का मामला है। स्वजन के आरोप।
अम्बिकापुर न्यूज़ : - शहर से लगे ग्राम सांड़बार स्थित गोठान के शेड में युवक की फांसी पर लटकी लाश मिली है। मृतक की पहचान सूरज गुप्ता (बिलासपुर चौक ) के रूप में हुई है। शव की परिस्थितियों और शरीर में चोट के निशान से स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। बड़ी संख्या में मोहल्लेवासियों ने मणिपुर थाने पहुंचकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग रखी है।
जानकारी के अनुसार मणिपुर थाना क्षेत्र बिलासपुर मार्ग निवासी सूरज गुप्ता का शव सांडबार स्थित गोठान में फांसी पर लटका मिला। शर्ट को फाड़ कर फांसी लगाया गया था। उसके दोनों पैर जमीन पर थे। मवेशियों को चारा देने गोठान में तैयार नाद की दीवार से शव टिका हुआ था। नजदीक में ही उसके दोनों जूते थे।






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।