✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

AMBIKAPUR NEWS : जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत मंगारी पहुंचकर विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण, अधूरे कार्य जल्द पूर्ण करने दिए निर्देश , पढ़े पूरी ख़बर

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 11 दिसंबर 2023दे देखा गया: 813 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

AMBIKAPUR NEWS : सुरेश गाईन | सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 11 दिसम्बर 2023/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर सोमवार को जनपद पंचायत बतौली के ग्राम पंचायत मंगारी में विभिन्न कार्यों का जायजा लेने औचक निरीक्षण पर पहुंचे।  ...

Advertisement
AMBIKAPUR NEWS : सुरेश गाईन | सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 11 दिसम्बर 2023/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर सोमवार को जनपद पंचायत बतौली के ग्राम पंचायत मंगारी में विभिन्न कार्यों का जायजा लेने औचक निरीक्षण पर पहुंचे।   निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन सबसे पहले ग्राम पंचायत भवन पहुंचे, व्यवस्थाओं की जांच कर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, नलजल योजना एवं मनरेगा अंतर्गत कार्यों की प्रगति की जांच की गई। उन्होंने कहा कि सभी अधूरे कार्य जल्द पूरे कर लिए जाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं राजमिस्त्रियों से बातचीत कर कहा कि आवास निर्माण का कार्य समय सीमा में पूर्ण कर लिया जाए, शीघ्र प्रगति लाने उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया।     इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राही लक्ष्मनिया बाई के निर्माणाधीन घर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की। वर्ष 2020-21 में स्वीकृत हितग्राही लक्ष्मणिया के निर्माणाधीन आवास में कार्य प्रगति पर है। सीईओ जिला पंचायत ने शीघ्रता से काम पूर्ण किए जाने और अंतिम किस्त जारी किए जाने अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीणों से भी मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं तथा समस्याओ को जाना और उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...