✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

Ambikapur News : नाम निर्देशन की कार्यवाही हेतु रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा कर्मचारियों के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 10 अक्टूबर 2023दे देखा गया: 1412 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur News : SURESH GAIN | SURGUJA TIMES अम्बिकापुर 10 अक्टूबर 2023/ आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति संवीक्षा, नाम, निर्देशन पत्रों की वापसी, प्रतीक का आबंटन मतदान दिवस तथा मतगणना से संबंधित सभी कार्यो को भारत निर...

Advertisement
Ambikapur News : SURESH GAIN | SURGUJA TIMES अम्बिकापुर 10 अक्टूबर 2023/ आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति संवीक्षा, नाम, निर्देशन पत्रों की वापसी, प्रतीक का आबंटन मतदान दिवस तथा मतगणना से संबंधित सभी कार्यो को भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि व समय पर पूर्ण करने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार के द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इस संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में मंगलवार को सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा कर्मचारियों के प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान नाम निर्देशन से संबंधित विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गयी। विधानसभा निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नगर पालिक निगम अंबिकापुर के आयुक्त श्री अभिषेक कुमार ने विधानसभा निर्वाचन में नामांकन प्रक्रिया, अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन की स्क्रूटनी, प्राप्त आवेदन पत्रों को स्वीकृत अथवा स्वीकृत करने की प्रक्रिया, नाम वापसी एवं नामांकन से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ एस एन पांडे तथा डॉ दीपक सिंह के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।  

यह खबर भी पढ़े - जिले के विधानसभा क्षेत्रों में स्थायी समिति गठित

अम्बिकापुर 10 अक्टूबर 2023/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 की अधिसूचना जारी होने के उपरान्त जिले के सभी राजनैतिक दलों और निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थियों द्वारा आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा संहिता के उल्लंघन के विशिष्ट मामलों पर विचार करने एवं स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन आयोजित कराने के उद्देश्य से रिटर्निंग आफिसर की निर्देश पुस्तिका के प्रावधानों के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री कुंदन कुमार द्वारा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों हेतु तीन स्थायी समिति गठित की गई है। गठित स्थायी समिति में सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर अध्यक्ष, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर संयोजक तथा नगर पुलिस अधीक्षक या अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण, सम्बन्धित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष या सचिव, अन्य गैर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के अध्यक्ष या सचिव एवं निर्दलीय अभ्यर्थी सदस्य होंगे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...