✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

Ambikapur News : मंत्री श्री भगत ने 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा का किया औपचारिक शुभारंभ राज्य के सभी पांच संभागों से आए 390 खिलाड़ी जीत के लिए लगा रहे जोर, विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के खेल में राज्य का करेंगे प्रतिनिधित्व

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 23 सितंबर 2023दे देखा गया: 624 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur News : सरगुजा टाइम्स - अंबिकापुर 23 सितंबर 2023/ 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ शनिवार को छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवम संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य में शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्...

Ambikapur News : सरगुजा टाइम्स - अंबिकापुर 23 सितंबर 2023/ 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ शनिवार को छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवम संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य में शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में हुआ। चार दिवसीय इस शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में राज्यगीत के साथ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्पर्धा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर सीजीएमएससी अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन कार्यक्रम के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित कर बेहतर खेल प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया। राज्य स्तरीय स्पर्धा में सभी सम्भाग से आए खिलाड़ियों द्वारा अपने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए मार्चपास्ट किया गया, ततपश्चात खेल भावना के साथ खेल खेलने की शपथ ली गई। इस दौरान गुब्बारा उड्डयन के साथ खेलों का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव एवं छत्ती& सगढ़ शासन की ओर से कैबिनेट मंत्री श्री अमरजीत भगत ने राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेल खेलना जरूरी है, फिर भले ही हार हो या जीत हो। छत्तीसगढ़ शासन खेलों के प्रति बेहद सजग है जिससे प्रतिभाओं को मौका मिल रहा है। लोक खेलों को पुनर्जीवित करने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल भावना के साथ सभी खिलाड़ी अच्छे खेल का प्रदर्शन करें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। सीजीएमएससी अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि इस प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका कई बार सरगुजा को मिला है, यह खुशी की बात है। पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ सभी खिलाड़ी प्रदर्शन करें और जीतें। जो नहीं जीत पाएंगे, वे पुनः प्रयास करें।  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह ने भी खिलाड़ियों  को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से सभी खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं। बेहतर खेल प्रदर्शन के साथ आगे की प्रतियोगिता के लिए भी उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। बीस सूत्रीय कार्यान्वयन कार्यक्रम के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल एवं जिला पंचायत के सभापति श्री राकेश गुप्ता ने भी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अच्छे खेल प्रदर्शन पर फोकस रखें, प्रशासन द्वारा समस्त सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने स्वागत उद्बोधन में राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि खेल समाज को जोड़ने का काम करता है। खेल ऐसी विधा है जिसमे सभी वर्ग के लोग एक समान भावना खेल भावना के साथ खेलते हैं, सभी खिलाड़ी इसी भावना से खेलें। सभी निर्णायक निष्पक्ष रूप से निर्णय दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की परिकल्पना खेलबो, जीतबो, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से साकार किया जा रहा है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। शुभारंभ समारोह में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर, उर्सु लाइन विद्यालय तथा कन्या परिसर की छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
राज्य के सभी पांच संभागों से आए 390 खिलाड़ी जीत के लिए लगा रहे जोर, विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के खेल में राज्य का करेंगे प्रतिनिधित्व
26 सितम्बर तक चलने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में खेल की कुल तीन विधाएँ खो-खो, बास्केट बॉल एवं शतरंज हेतु 14 वर्ष, 17 वर्ष व 19 वर्ष आयुवर्ग के बालक-बालिका प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को गांधी स्टेडियम में बास्केट बॉल 17 वर्ष आयुवर्ग के बालक के मैच रायपुर एवं बिलासपुर संभाग के बीच और दुर्ग व बस्तर संभाग के बीच खेला जा रहा है। इसी तरह बास्केट बॉल बालिका 17 वर्ष आयुवर्ग का प्रथम मैच दुर्ग और बस्तर संभाग के बीच तथा दूसरा मैच रायपुर व बिलासपुर संभाग के बीच निर्धारित है। खो-खो 19 वर्ष बालक एवं बालिका का मैच शास. पी. जी. कॉलेज अम्बिकापुर में होगा जिसमें प्रथम मैच बालक वर्ग सरगुजा व बिलासपुर संभाग के बीच तथा दूसरा मैच बालक वर्ग दुर्ग व रायपुर संभाग के बीच निर्धारित है। इसी प्रकार बालिका वर्ग में प्रथम मैच रायपुर एवं बिलासपुर संभाग तथा दूसरा मैच दुर्ग व बस्तर संभाग के बीच होगा। प्रतियोगिता में राज्य के पांचों संभाग दुर्ग, रायपुर, बस्तर बिलासपुर और सरगुजा संभाग के खिलाड़ी शामिल हिस्सा ले रहे है। प्रत्येक संभाग से 78 खिलाड़ी अर्थात कुल 390 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। संभाग स्तरीय खेल के विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलेंगे। प्रतियोगिता में बास्केट बॉल 17 वर्ष आयुवर्ग के सभी मैच गाँधी स्टेडियम, खो-खो 19 वर्ष आयुवर्ग के मैच शासकीय पीजी कॉलेज मैदान व गाँधी स्टेडियम में तथा शतरंज के तीनों वर्गों के मुकाबले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन अम्बिकापुर में सम्पन्न होंगे। इस अवसर पर तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य श्री लक्ष्मी गुप्ता, खाद्य संरक्षण एवं नागरिक आपूर्ति आयोग के सदस्य श्री अभिषेक सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं सभी संभाग से आए खिलाड़ी उपस्थित थे।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...