Ambikapur News : आत्महत्या की घटना ऑनलाइन सट्टा के कारोबार में ठगी के कारण घटित होने पाया गया है।
सुरेश गाईन ( सरगुजा टाइम्स न्यूज)। सूरजपुर - शहर में एक सप्ताह पूर्व आदित्य होटल के एक कमरे में उत्प्रेरणा से घटित आत्महत्या के मामले में मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने तीसरे आरोपित अंबिकापुर निवासी राइस मिल संचालक रवि अग्रवाल को बैकुंठपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में रायपुर के एक कारोबारी दिलीप अंदानी व एक्सिस बैंक रायपुर की महिला असिस्टेंट मैनेजर पूजा पांडेय को दो दिन पूर्व धारा 306, 34 के तहत गिरफ्तार किया था। मामले के फरार तीन अन्य आरोपितों की पुलिस टीम तलाश कर रही है। आत्महत्या की घटना ऑनलाइन सट्टा के कारोबार में ठगी के कारण घटित होने पाया गया है।

बुधवार को शहर के हंशु उर्फ हंसराज अग्रवाल नामक 36 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में उत्प्रेरणा से आत्महत्या की पुष्टि होने पर छह लोगो के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ था। दो दिन पूर्व पुलिस ने रायपुर निवासी आरोपित दिलीप अंदानी पिता मोहन अंदानी 30 वर्ष एवं पिया उर्फ पूजा पांडेय 27 वर्ष को रायपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने सूरजपुर निवासी लिले समेत अंबिकापुर निवासी रवि अग्रवाल, तेलीबांधा रायपुर निवासी दिलीप अदानी पिता मोहन अदानी, अनमोल सुपर मार्केट के पास रायपुर निवासी नवीन बतरा, रायपुर निवासी अरुण सिंह एवं पूजा पांडे खिलाफ अपराध दर्ज किया था।





💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।