ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
सूरजपुर

Ambikapur News : स्टेट हाइवे पर पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार कार, 2 दोस्तों की मौत, शव निकलवाने मंगानी पड़ी जेसीबी

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 22 सितंबर 2023दे देखा गया: 1095 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
Ambikapur News : स्टेट हाइवे पर पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार कार, 2 दोस्तों की मौत, शव निकलवाने मंगानी पड़ी जेसीबी

Ambikapur News : Car accident:अम्बिकापुर - बनारस स्टेट हाइवे पर प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोंदा व दुरती के बीच मोड़ पर शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के जह...

Advertisement
Ambikapur News : Car accident:अम्बिकापुर - बनारस स्टेट हाइवे पर प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोंदा व दुरती के बीच मोड़ पर शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के जहां परखच्चे उड़ गए वहीं उसमें सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों दोस्त थे। सूचना पर पहुंची प्रतापपुर पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन में फंसे दोनों युवकों का शव बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। दोनों युवक एक ही गांव के थे। हादसे में दोनों युवकों की मौत की खबर जैसे ही उनके परिजनों को हुई, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोंदा निवासी फुलेश्वर राजवाड़े उम्र 21 वर्ष व रामकुमार रजक उम्र 18 वर्ष दोस्त थे। दोनों शुक्रवार को कार से जरही गए थे। वहां से काम निपटाकर दोनों घर लौट रहे थे।
दोपहर करीब 12.30 बजे अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित ग्राम गोंदा व दुरती के बीच बांस बाड़ी मोड़ के पास कार अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवकों का शव वाहन में फंस गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी प्रतापपुर पुलिस को दी।
जेसीबी की मदद से निकाले गए शव
भीषण सडक़ हादसे में कार में फंसे शवों को प्रतापपुर पुलिस ने जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।
दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बनाया जा रहा है। कार की गति तेज होने के कारण सडक़ पर बने गड्ढे में पडक़र कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...