✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
•आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन•Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया•Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं•अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा•कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण•आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन•Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया•Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं•अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा•कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
सूरजपुर

Ambikapur News : 77 विद्यार्थी में एक उत्तीर्ण, छह पूरक और 70 अनुत्तीर्ण,आखिर क्या है कारण ,पूरा पड़े खबर

द्वारा: SURESH GAIN•प्रकाशित: 26 अगस्त 2023•दे देखा गया: 820 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur News : छात्रों ने बताया कि निराशाजनक परीक्षा परिणाम का प्रमुख कारण महाविद्यालय के प्राचार्य का अनुपस्थित रहना है उनके अनुपस्थित रहने से अधिकांश शिक्षक क्लास रूम का चेहरा देखना आवश्यक नहीं समझे,कई विषयों के तो पढ़ाई ही शुरू नही हो सकी। भ...

Ambikapur News : छात्रों ने बताया कि निराशाजनक परीक्षा परिणाम का प्रमुख कारण महाविद्यालय के प्राचार्य का अनुपस्थित रहना है उनके अनुपस्थित रहने से अधिकांश शिक्षक क्लास रूम का चेहरा देखना आवश्यक नहीं समझे,कई विषयों के तो पढ़ाई ही शुरू नही हो सकी।

भैयाथान : विकासखंड मुख्यालय भैयाथान में स्थित स्वर्गीय पं रविशंकर त्रिपाठी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में 70 छात्र अनुत्तीर्ण होने से छात्रों में घोर निराशा हाथ लगी है। जहां अगले सत्र में प्रवेश लेने के बजाय महाविद्यालय के सामने धरने में बैठने को मजबूर हुए और प्राचार्य के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। जानकारी अनुसार स्वर्गीय पंडित रविशंकर त्रिपाठी महाविद्यालय में पहली बार बड़ी संख्या में छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं। बीए प्रथम वर्ष में लगभग 80 विद्यार्थी अध्ययनरत थे।

जिसमे 77 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल रहे उनमें से महज एक विद्यार्थी ही परीक्षा में उत्तीर्ण हुआ और छह विद्यार्थी पूरक हुए वहीं 70 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण होने से छात्रों में घोर निराशा हाथ लगा है।छात्रों ने बताया कि निराशाजनक परीक्षा परिणाम का प्रमुख कारण महाविद्यालय के प्राचार्य का अनुपस्थित रहना है

उनके अनुपस्थित रहने से अधिकांश शिक्षक क्लास रूम का चेहरा देखना आवश्यक नहीं समझे,कई विषयों के तो पढ़ाई ही शुरू नही हो सकी जिसके कारण महाविद्यालय के विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हो गए जबकि बताया जाता है की इस महाविद्यालय में छह नियमित प्रोफेसर व पांच अतिथि शिक्षक शैक्षणिक कार्य हेतु पदस्थ हैं जहा शासन के इन तमाम व्यवस्था व इनके पीछे किए गए खर्च के बावजूद बच्चों के भविष्य के लिए हितकर साबित नहीं हो पाया।जिससे नाराज छात्र व अभिभावकों ने प्राचार्य को अविलंब हटाने की मांग की है।

एक प्राचार्य को तीन महाविद्यालय का प्रभार

स्वर्गीय पंडित रविशंकर त्रिपाठी महाविद्यालय के प्राचार्य सीबी मिश्रा सूरजपुर प्राचार्य के साथ साथ भैयाथान और ओडगी महाविद्यालय के भी प्राचार्य के पद पर पदस्थ है। यही कारण है कि प्राचार्य किसी भी महाविद्यालय में पूरा समय नहीं दे सके परिणामस्वरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,अनुशासन नही दे सके।बताया जाता है कि इनके प्रभार वाले महाविद्यालयो में इनका कोई रुचि नहीं रहता है

इसलिए शिक्षा का स्तर लगातार गिरता गया और भैयाथान महाविद्यालय का परिणाम घोषित हुआ जिसमें एक छात्र उत्तीर्ण हो सका वहीं 70 छात्र अनुत्तीर्ण हो गए जबकि इस महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा अशोक शर्मा के समयावधि में इस महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम सदैव बेहतर रहते हुए छात्र अनुशासन में रहते हुए अध्ययन करते थे।

जिसे आज भी क्षेत्र के लोग याद करते हैं।इस संबंध में प्राचार्य सीबी मिश्रा का पक्ष लेने हेतु उनके मोबाइल नंबर 9926122546 पर कई बार कॉल किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया जिससे उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...