✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

Ambikapur News : पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन में पुलिस मितान के सदस्यों द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 3 जनवरी 2025दे देखा गया: 1282 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur News : पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.)के दिशा निर्देशन में पुलिस मितान टीम ने पूर्व माध्यमिक शाला, कांतिप्रकाशपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षा संबंध...

Advertisement

Ambikapur News : पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.)के दिशा निर्देशन में पुलिस मितान टीम ने पूर्व माध्यमिक शाला, कांतिप्रकाशपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करना और उनके जीवन में आत्मरक्षा के मूलभूत उपायों को सशक्त बनाना था, कार्यक्रम के दौरान छात्रों को यातायात सुरक्षा से संबंधित आवश्यक नियमों की जानकारी दी गई, जिसमें सड़क पर चलते समय सावधानी बरतने, यातायात संकेतों का पालन करने और दुर्घटनाओं से बचने के उपाय शामिल थे। इसके अतिरिक्त, बच्चों को आत्मरक्षा के सरल और प्रभावी उपायों के बारे में भी बताया गया, जो विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों में उनके लिए उपयोगी हो सकते हैं।

सबसे महत्वपूर्ण सत्र गुड टच और बैड टच विषय पर केंद्रित था। पुलिस मितान टीम ने बच्चों को शरीर की सुरक्षा, व्यक्तिगत सीमाओं और अनुचित स्पर्श को पहचानने के तरीके समझाए। इस सत्र ने बच्चों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया, कार्यक्रम में पुलिस मितान श्रुति तिवारी ने प्रमुख भूमिका निभाई। साथ ही साइबर वॉलंटियर अनमोल बारी, अतुल गुप्ता सहित महिला पुलिस बल ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और छात्रों को विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन दिया।

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक सहित अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल छात्रों के जीवन को सुरक्षित बनाते हैं बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होते हैं, कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...