✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत
ताजा खबर

Ambikapur News : अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 6 फ़रवरी 2025दे देखा गया: 1313 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 06 फरवरी 2025/ जिला आबकारी अधिकारी श्री एल. के. गायकवाड़ ने बताया कि सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। उपायुक्त आबक...

Advertisement

अम्बिकापुर 06 फरवरी 2025/ जिला आबकारी अधिकारी श्री एल. के. गायकवाड़ ने बताया कि सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। उपायुक्त आबकारी सरगुजा संभाग श्री विजय सेनशर्मा के निर्देशन में जारी कार्यवाही की कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा बुधवार को एक बड़ी कार्यवाही की गई।

Advertisement

सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शीला बड़ा के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक श्री अनिल गुप्ता प्रभारी वृत्त अंबिकापुर,आबकारी उप निरीक्षक श्री सौरभ साहू वृत्त सीतापुर व आबकारी उप निरीक्षक श्री आकाश कुमार साहू प्रभारी वृत्त लखनपुर ने लुंड्रा विकासखंड में संयुक्त कार्यवाही में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अन्य प्रान्त की मदिरा कुल मात्रा 45 लीटर को टाटा नेक्सॉन में परिवहन करते हुए जप्त किया गया। थाना लुण्ड्रा अंतर्गत के आरोपी दया साहू से शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 व 59(क) के तहत गैर जमानतीय अपराध होने से, प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया। कार्यवाही में मुख्य आरक्षक श्री दिनेश जायसवाल, श्री मथुरा पटेल, श्री रमेश गुप्ता, श्री गंभीर साय, श्री जन्मेजय दुबे; आरक्षक श्री अमर साय भगत एवं महिला नगर सैनिक गीता सिंह व अंजू एक्का शामिल रहे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...