अम्बिकापुर 04 दिसम्बर 2024/ राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के राज्य सलाहकार श्री पुरुषोत्तम पंडा बुधवार को जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत रजपुरीखुर्द, सकालो व मेंड्राखुर्द पहुंचे। उन्होंने “हमारा शौचालय हमारा सम्मान“ अभियान अंतर्गत ग्राम में की जा रही गतिविधियों का अवलोकन किया।
उन्होंने ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालय, सेग्रीगेशन शेड तथा व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही स्वच्छाग्राही दीदियों से डोर टू डोर कचड़ा संग्रहण विषय पर चर्चा करते हुए, कार्य के सतत क्रियान्वयन हेतु आवश्यक सुझाव दिए।







💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।