Ambikapur News : मोटरसाइकिल चालक तेजी से वाहन चला रहा था। तुर्रापानी कमोदा विहार के पास उसकी मोटरसाइकिल बिजली के सपोर्टिंग तार से टकरा गई थी। इससे एलटी लाइन के तार आपस में संपर्क में आकर टूट गए थे।
सरगुजा टाइम्स : अम्बिकापुर। शहर के तुर्रापानी में कमोदा विहार के पास मंगलवार की सुबह बिजली का तार टूटकर गिर गया।बिजली का टूटा तार देखकर मोटरसाइकिल में दो बच्चों को साथ लेकर जा रहा युवक हड़बड़ा गया।मोटरसाइकिल बिजली खंभे के सुरक्षा तार (सपोर्टिंग वायर) से टकरा सीधे दीवार से जा भिड़ी।इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक व दोनों बच्चे घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती किया गया है।इस घटना से शहर के बड़े क्षेत्र की बिजली तीन घण्टे से भी अधिक समय तक बाधित रही। तीन स्थानों पर टूटे तार को जोड़ने के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल हो सकी।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र के डिगमा निवासी आनंद कुमार मंगलवार को दो मासूम बच्चों को लेकर बनारस रोड की ओर आया था। वहां से वापस जाने के दौरान दौरान कमोदा बिहार वाले मार्ग पर अचानक मोटरसाइकिल चालक आनंद के सामने एलटी लाइन बिजली का तार टूट कर गिर गया। करंट की संभावना से हड़बड़ाए मोटरसाइकिल चालक का नियंत्रण हट गया।

तेज गति की मोटरसाइकिल पहले बिजली खंभे के सुरक्षा तार से टकराई फिर सड़क किनारे दीवार से टकराकर नाली में जा गिरी। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना के बाद काफी देर तक टूटे बिजली तार से चिंगारी निकलती रही। दुर्घटना में मोटरसाइकिल चला रहे आनंद सहित दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल मौके पर 112 वाहन पहुंची और तीनों घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। आनंद कुमार और उसकी लगभग दो वर्ष की सबसे छोटी बच्ची को गंभीर चोट आई है। दूसरी बच्ची को मामूली चोटें पहुंची है।
घटना के बाद लहूलुहान अचेत पड़े व्यक्ति
दो मासूम की हालत को देखते हुए भी कई लोग वहां सिर्फ मूक दर्शक बने खड़े हुए थे। लोगों को डर था कि बिजली तार में करंट प्रवाहित हो रहा होगा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय निवासी अमित गुप्ता एवं प्रवीण ठाकुर ने तत्काल घायलों को उठाया और उन्हें डायल 112 वाहन में लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां सभी का त्वरित उपचार किया गया।





💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।