ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
सूरजपुर

Ambikapur News : एरियर राशि भुगतान में हुई त्रुटि एवं इंकम टैक्स की कटौती से श्रमिक नाराज,

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 12 सितंबर 2023दे देखा गया: 1024 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
Ambikapur News : एरियर राशि भुगतान में हुई त्रुटि एवं इंकम टैक्स की कटौती से श्रमिक नाराज,

Ambikapur News: बिश्रामपुर एरियर राशि भुगतान में हुई त्रुटि एवं इंकम टैक्स की कटौती से कोयला कामगारों में असंतोष को लेकर सोमवार को बीएमएस नेताओ ने एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की गायत्री खदान में गेट मीटिंग कर कोयला कामगारों को आश्वस्त किया कि उनका को...

Advertisement

Ambikapur News: बिश्रामपुर एरियर राशि भुगतान में हुई त्रुटि एवं इंकम टैक्स की कटौती से कोयला कामगारों में असंतोष को लेकर सोमवार को बीएमएस नेताओ ने एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की गायत्री खदान में गेट मीटिंग कर कोयला कामगारों को आश्वस्त किया कि उनका कोई भी आर्थिक नुकसान नही होगा। उनके हितों के प्रति हम संकल्पित है।

उक्त सिलसिले में सोमवार को बीएमएस नेताओ ने सोमवार को एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की गायत्री परियोजना में गेट मीटिंग की। बता दें कि 11 वें वेतन समझौते के बाद कोयला कामगारों को एरियर राशि के भुगतान में हुई गड़बड़ी एवं मनमानी ढंग से की गई इनकम टैक्स की कटौती को लेकर कोयला कामगारों में आक्रोश व्याप्त है। वही वेतन समझौते को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट के निर्णय से संशय की स्थिति निर्मित है।

Advertisement

गेट मीटिंग के जरिए बीएमएस नेता मजरुल हक अंसारी एवं सुजीत सिंह ने कोयला कामगारों को बताया कि एरियर भुगतान में हुई त्रुटि का इसी माह सुधार हो जाएगा। इन्कम टैक्स की कटौती में हुई गड़बड़ी को सुधरवाने के लिए संगठन हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने वेतन समझौते को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट के संबंध में कामगारों को बताया कि कतिपय कनिष्ठ

अधिकारियों द्वारा वेज बोर्ड 11 के खिलाफ जबलपुर उच्च न्यायालय में रिट दायर किया गया है और उसके साथ साथ स्थगन आदेश एकल बेंच द्वारा दिया गया है। उससे घबराने की जरूरत नही है। इसके लिए कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा न्यायालय की डबल बेंच में एक दो दिन के अंदर अपील दायर की जाएगी। इसके साथ साथ पांचों श्रम संघ के उच्च पदाधिकारियों की 14 सितंबर को रांची झारखंड में होने वाली बैठक में भी चर्चा की जाएगी।

Advertisement
टैग्स (Tags):#Ambikapur News#surajpur news

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Ambikapur News : एरियर राशि भुगतान में हुई त्रुटि एवं इंकम टैक्स की कटौती से श्रमिक नाराज, | सरगुजा टाइम्स