✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

Ambikapur News : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों की ली बैठक, निर्वाचन प्रचार हेतु किए जाने वाले व्यय की गणना, विभिन्न सामाग्रियों, सेवाओं आदि की दर निर्धारण के बारे में भी राजनैतिक दलों को दी गई जानकारी

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 4 अक्टूबर 2023दे देखा गया: 388 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur News :   अम्बिकापुर 4 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक तथा म...

Ambikapur News :   अम्बिकापुर 4 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक तथा मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री संतोष गोयल, भारतीय जनता पार्टी से श्री आलोक दुबे, श्री करताराम गुप्ता,श्री अभिषेक शर्मा, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से ज्योति सिसोदिया, आम आदमी पार्टी से श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह, श्री रवि रंजन पाठक, बहुजन समाज पार्टी से श्री प्रकाश किस्पोट्टा, श्री रामदास टोप्पो उपस्थित थे। इसी प्रकार प्रेसवार्ता में जिले के सभी प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 अक्टूबर की स्थिति में 04 अक्टूबर को अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी दी गई तथा सभी दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रति उपलब्ध कराई गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन ने बताया कि जिले में मतदान की शुद्धता पर विशेष फोकस किया गया है, जिसमें बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से नाम विलोपन की कार्यवाही की गई है, वहीं जिले में मतदाताओं की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों तथा अभ्यर्थियों द्वारा अपने निर्वाचन प्रचार हेतु किए जाने वाले व्यय की गणना, विभिन्न सामाग्रियों, सेवाओं आदि के लिए दर निर्धारण के बारे में भी राजनैतिक दलों को बताया गया। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन हेतु लगातार बैठकें एवं प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहें है, जिसके अंतर्गत बैंकों, केबल ऑपरेटर, पेट्रोल पंप संचालकों, प्रिंटिंग प्रेस आदि की बैठक लेकर चुनाव के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक ने राजनीतिक दलों एवं मीडिया के प्रतिनिधियों के समक्ष निर्वाचन से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी रखी। उन्होंने बताया कि 02 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के समय प्रारंभिक प्रकाशन के समय जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 35 हजार 871 थी, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 04 अक्टूबर की स्थिति में जिले में 6 लाख 49 हजार 319 मतदाता हैं, जिनमें 3 लाख 1 हजार 113 पुरूष मतदाता, 3 लाख 28 हजार 190 महिला मतदाता और 16 थर्ड जेण्डर मतदाता है। 04 अक्टूबर 2023 की स्थिति में जिले में कुल 1 लाख 78 हजार 600 युवा मतदाता हैं, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 23926 मतदाता और 20-29 आयु वर्ग के 1 लाख 54 हजार 674 मतदाता शामिल हैं। मतदान केंद्रों के सम्बंध में उन्होंने बताया कि जिले में कुल 786 मतदान केन्द्र हैं, जिसमें विधानसभा क्रमांक 09-लुण्ड्रा में 254 मतदान केन्द्र. विधानसभा क्रमांक 10-अम्बिकापुर में 281 मतदान केन्द्र हैं। इसके अतिरिक्त 01 मतदान केन्द्र गेतरा, सूरजपुर जिले के अंतर्गत आयेगा। विधानसभा क्रमांक 11- सीतापुर में 245 मतदान केन्द्र है। इसके साथ ही विधानसभा क्रमांक 05-भटगांव में 06 मतदान केन्द्र आते हैं, जहां जिले के 6127 मतदाता मतदान करेंगे।

छूटे मतदाता अब भी निर्वाचक नामावली में जुड़वा सकते हैं नाम

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने अपील की है कि ऐसे मतदाता, जो अब तक मतदाता सूची में अपना नाम नहीं जुड़वा पाए हैं, उनके पास अब भी मौका है कि आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि निर्वाचक नामावली हेतु फॉर्म 6 में नया नाम जोड़ने एवं फॉर्म 8 के संशोधन वाले फॉर्म नामांकन के अंतिम दिवस के 10 दिन पहले तक प्राप्त कर आवेदन नामांकन के अंतिम दिवस तक निराकृत किए जाते हैं। निर्वाचन की घोषणा होते ही नाम विलोपन यानी फॉर्म 7 की प्रक्रिया बंद हो जाती है। घोषणा के दिन तक प्राप्त सभी फॉर्म 7 का निपटारा अगले 10 दिनों के अन्दर पूर्ण कर लिया जाता है। इसी प्रकार फॉर्म 8 के संशोधन से सम्बंधित नए आवेदनों की प्रक्रिया बंद हो जाती है एवं घोषणा के दिन तक प्राप्त ऐसे सभी आवेदनों का निपटारा अगले 10 दिनों के अन्दर पूर्ण कर लिए जाने के निर्देश हैं। इस प्रकार नामांकन के अंतिम दिन नामावली फ्रीज हो जाएगी। विलोपन एवं संशोधन का काम घोषणा के 10वें दिन बंद हो जावेगा इसलिए घोषणा होने के 10 दिन बाद मूल नामावली प्रिंट कराई जा सकती है।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Ambikapur News : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों की ली बैठक, निर्वाचन प्रचार हेतु किए जाने वाले व्यय की गणना, विभिन्न सामाग्रियों, सेवाओं आदि की दर निर्धारण के बारे में भी राजनैतिक दलों को दी गई जानकारी | सरगुजा टाइम्स