✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

Ambikapur News: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने आदर्श आचार संहिता लागू होते ही फ्लैग मार्च कर शहर का लिया जायजा

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 10 अक्टूबर 2023दे देखा गया: 294 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur News : अम्बिकापुर 09 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के साथ अम्बिकापुर शहर में फ्लैग मार्च कर आदर्श आचार संहिता के पालन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला एवं पुलिस प्रश...

Advertisement
Ambikapur News : अम्बिकापुर 09 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के साथ अम्बिकापुर शहर में फ्लैग मार्च कर आदर्श आचार संहिता के पालन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा की जा रही संपत्ति विरूपण की कार्यवाही का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो चुकी है। सरगुजा जिले में 17 नवंबर को मतदान होगा। आदर्श आचार संहिता के तहत संपत्ति विरूपण की कार्यवाही शीघ्रता से की जा रही है और अनवरत जारी है। जिले में समस्त आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं। धारा 144 प्रभावशील हो चुकी है। राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर उन्हें आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी गई है। धारा 144 लागू होने के साथ ही कोलाहल अधिनियम के नियमों के पालन संबंधी आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। फ्लैग मार्च के माध्यम से शहर को व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा तेजी से कार्यवाही करते हुए कम समय में ही बेहतर काम किया जा रहा है एवं समय सीमा के भीतर समस्त कार्यवाही पूर्ण कर ली जाएगी। गौरतलब है कि संपत्ति विरूपण की कार्यवाही के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह कार्य शासकीय सम्पत्ति, शासकीय कार्यालय से 24 घण्टे के भीतर तथा सार्वजनिक स्थल जैसे-रेल्वे स्टेशन, बस स्टॉप, सड़क-पुल के किनारे सरकारी खर्च पर लगाये गये होर्डिंग, राजनैतिक विज्ञापन, राजनीति में सक्रिय व्यक्तियों के चित्र, संदेश वाले विज्ञापन, बिजली के खंभे एवं वृक्षों पर लगाये गये बैनर पोस्टरों को 48 घण्टे के भीतर हटाया जायेगा। निजी घरों में किये गये दीवार लेखन, राजनैतिक विज्ञापन को 72 घण्टे के भीतर हटाने की कार्यवाही की जायेगी।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...