ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
ताजा खबर

Ambikapur news: कलेक्टर ने किया खाद-बीज केंद्र का औचक निरीक्षणकिसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 20 जून 2025दे देखा गया: 802 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
Ambikapur news: कलेक्टर ने किया खाद-बीज केंद्र का औचक निरीक्षणकिसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश

अम्बिकापुर 19 जून 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, बतौली (बिलासपुर) स्थित खाद-बीज वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूरिया, इफको, डीएपी, पोटाश तथा धान बीज की उपलब्धता एवं वितरण स्थिति की...

Advertisement

अम्बिकापुर 19 जून 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, बतौली (बिलासपुर) स्थित खाद-बीज वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूरिया, इफको, डीएपी, पोटाश तथा धान बीज की उपलब्धता एवं वितरण स्थिति की जानकारी ली।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से पूछा कि अब तक कितने किसानों को खाद एवं बीज वितरित किए गए हैं, कुल कितने किसान पंजीकृत हैं, और कितने किसानों को अभी खाद-बीज वितरित किया जाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को खाद-बीज प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा वितरण कार्य समय पर एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाना चाहिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से भी सीधा संवाद कर यह जाना कि उन्हें खाद-बीज समय पर प्राप्त हो रहा है या नहीं।

Advertisement

अधिकांश किसानों ने संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें खाद-बीज सुगमता से मिल रही है। कलेक्टर ने किसानों से कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई समस्या आती है, तो वे तुरंत प्रशासन को सूचित करें ताकि उसका समाधान शीघ्रता से किया जा सके।इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने बैंकिंग व्यवस्था की भी जानकारी ली और पूछा कि किसानों को समय पर भुगतान मिल रहा है या नहीं।

किसानों ने बताया कि बैंक से उन्हें समय पर राशि प्राप्त हो रही है। कलेक्टर ने किसानों के पासबुक का अवलोकन करते हुए उन्हें नियमित रूप से अपडेट करवाने के लिए कहा।निरीक्षण के दौरान उपसंचालक कृषि श्री पीएस दीवान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Ambikapur news: कलेक्टर ने किया खाद-बीज केंद्र का औचक निरीक्षणकिसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश | सरगुजा टाइम्स