✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

Ambikapur News: गोठान के शेड में फांसी पर मिली लाश, स्वजन ने हत्या का लगाया आरोप,पड़े पूरी खबर

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 14 अगस्त 2023दे देखा गया: 1133 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

घटनास्थल को देखकर ही कोई भी बोल सकता है कि हत्या कर शव को लटकाया गया है और उसे आत्महत्या का स्वरूप देने की कोशिश की गई है। यह सीधे-सीधे हत्या का मामला है। स्वजन के आरोप। अम्बिकापुर न्यूज़ : - शहर से लगे ग्राम सांड़बार स्थित गोठान के शेड में युवक क...

Advertisement

घटनास्थल को देखकर ही कोई भी बोल सकता है कि हत्या कर शव को लटकाया गया है और उसे आत्महत्या का स्वरूप देने की कोशिश की गई है। यह सीधे-सीधे हत्या का मामला है। स्वजन के आरोप।

अम्बिकापुर न्यूज़ : - शहर से लगे ग्राम सांड़बार स्थित गोठान के शेड में युवक की फांसी पर लटकी लाश मिली है। मृतक की पहचान सूरज गुप्ता (बिलासपुर चौक ) के रूप में हुई है। शव की परिस्थितियों और शरीर में चोट के निशान से स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। बड़ी संख्या में मोहल्लेवासियों ने मणिपुर थाने पहुंचकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग रखी है।

जानकारी के अनुसार मणिपुर थाना क्षेत्र बिलासपुर मार्ग निवासी सूरज गुप्ता का शव सांडबार स्थित गोठान में फांसी पर लटका मिला। शर्ट को फाड़ कर फांसी लगाया गया था। उसके दोनों पैर जमीन पर थे। मवेशियों को चारा देने गोठान में तैयार नाद की दीवार से शव टिका हुआ था। नजदीक में ही उसके दोनों जूते थे।

Advertisement

मृतक एक बैंक में वाहन चालक था। मृतक के बड़े भाई श्याम गुप्ता ने बताया कि रात को सूरज का फोन आया था कि सांडबार के पास उसका कहीं झगड़ा हो गया है। सूरज के दूसरे भाई ने कहा कि तुम अभी घर आ जाओ दूसरे दिन देखेंगे। इसके बाद सूरज का मोबाइल स्विच आफ हो गया।

सोमवार की सुबह पता चला कि उसका शव फांसी पर लटक रहा है लेकिन घटनास्थल को देखकर ही कोई भी बोल सकता है कि हत्या कर शव को लटकाया गया है और उसे आत्महत्या का स्वरूप देने की कोशिश की गई है। यह सीधे-सीधे हत्या का मामला है। स्वजन के आरोपों को लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...