Ambikapur News : गति पर नियंत्रण के लिए कोई उपाय नहीं करने से नाराज लोगों ने रजपुरीकला में टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान आवागमन प्रभावित हो गया।
News लखनपुर : लखनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पांच अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत...
Ambikapur News : गति पर नियंत्रण के लिए कोई उपाय नहीं करने से नाराज लोगों ने रजपुरीकला में टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान आवागमन प्रभावित हो गया।
News लखनपुर : लखनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पांच अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों को पैर टूट गया है।तेज गति को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है। अंबिकापुर- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की रात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अखिल प्रजापति (19) रामनगर विश्रामपुर के रूप में हुई है।वह पंद्रह दिन पहले रजपुरी कला में बड़े पिता के यहां आया था। देर रात सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल चला रहा था।
इसी दौरान वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बुधवार को मृतक का शव जैसे ही गांव पहुंचा लोग आक्रोशित हो उठे। सिलसिलेवार हो रही घटनाओं के बाद भी गति पर नियंत्रण के लिए कोई उपाय नहीं करने से नाराज लोगों ने रजपुरीकला में टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान आवागमन प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों को समझाइश दी गई। इसके बाद मामला शांत हुआ।इसके अतिरिक्त लखनपुर पैलेस रोड , केवरा तहसील कार्यालय के सामने , लखनपुर के सुमन पेट्रोलियम के समीप तथा ग्राम कोसांगा में सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं।
अंबिकापुर। बनारस मार्ग पर चंदौरा के समीप तेज गति की वाहन ने तीन पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी।इसमें एक आरक्षक घायल हो गया है।जानकारी के अनुसार चोरी की सूचना पर पुलिस टीम गश्त पर थी। मुख्य मार्ग पर संदिग्धों की पहचान के लिए जांच की जा रही थी। चंदौरा चौक पर एक सहायक उपनिरीक्षक और तीन आरक्षक वाहन चेकिंग में लगे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकप वाहन को जब पुलिस ने रुकवाने का प्रयास किया तो वाहन को तेज गति से चलाते हुए चालक ने तीन पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक आरक्षक घायल हो गया। टक्कर मारने वाली वाहन भाग निकली। घटना का सीसी कैमरा फुटेज सामने आने के बाद पुलिस तलाश में लग गई है। इस मार्ग पर तेज गति के कारण लगातार हादसे होते हैं। गति पर नियंत्रण के लिए सड़क पर कोई उपाय नहीं किया गया है।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।