✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

Ambikapur News: दो चचेरी बहन सहित तीन बालिकाओं की कुएं में डूबने से मौत ,पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची ,पढ़े पूरी खबर

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 2 सितंबर 2023दे देखा गया: 755 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur News: ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बालिकाओं का शव बाहर निकलवाया। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि तीनों बालिकाओं के अलावा गांव की एक-दो और बालिकाएं भी शुक्रवार की सुबह घर से निकली थी। सुरेश गाईन सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर :-  सरगुज...

Advertisement

Ambikapur News: ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बालिकाओं का शव बाहर निकलवाया। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि तीनों बालिकाओं के अलावा गांव की एक-दो और बालिकाएं भी शुक्रवार की सुबह घर से निकली थी।

सुरेश गाईन सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर :-

 सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बकनाकला में कुएं में डूबने से दो चचेरी बहन सहित तीन बालिकाओं की मौत हो गई।तीनों का शव बरामद कर लिया गया है।घटना से गांव में शोक का माहौल है।तीनों बालिकाओं का शव कुएं के पानी के ऊपर आ जाने के कारण घटना का पता चला।

जानकारी के अनुसार बकनाकला गांव के किनारे खेतों के आसपास एक असुरक्षित कुआं है। खुले कुएं में सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं हैं।इसके ऊपरी हिस्से का आकार काफी बड़ा है। यह डबरी सदृश्य नजर आता है। बताया जा रहा है कि इसी कुएं में शुक्रवार की शाम गांव की ही रेणुका पिता ननकू (4) की तैरती लाश ग्रामीणों ने देखी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।

इधर उसकी चचेरी बहन गीता पिता चुकलु (6) तथा सोहरी नगेशिया पिता मुखदेव (12) भी घर नहीं पहुंची थी। इनकी खोजबीन भी की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। घरवालों तलाश में थे । उन्हें संदेह था कि हो सकता है कि ये दोनों बालिकाएं भी कुएं में डूबी होगी। इसी संदेह पर घरवालों ने फिर कुएं के पास जाकर देखा तो दोनों बालिकाओं का शव पानी में तैरता दिखा। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बालिकाओं का शव बाहर निकलवाया। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि तीनों बालिकाओं के अलावा गांव की एक-दो और बालिकाएं भी शुक्रवार की सुबह घर से निकली थी। इनमें से एक का तो शव मिल गया लेकिन दो बालिकाओं का पता नहीं चला। पुलिस ने संभावना जताई जा रही है कि सबसे छोटी बालिका रेणुका संभवतः नहाने के लिए उतरी थी।

Advertisement

वह डूबने लगी होगी तो उसकी चचेरी बहन गीता और सोहरी भी उसे बचाने के लिए कुएं में उतरी लेकिन बचा नहीं सकी। तीनों की डूबने से मौत हो गई। छोटी बालिका का शव तो शुक्रवार को ही पानी के ऊपर आ गया था लेकिन दो बालिकाओं का शव शनिवार को ऊपर आ गया था। कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं होने के कारण अभी संभावना जताई जा रही है। इस दुखद हादसे से गांव में शोक की लहर है।

[the_ad id="3568"]

surgujatimes.in

ब्लॉग

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Ambikapur News: दो चचेरी बहन सहित तीन बालिकाओं की कुएं में डूबने से मौत ,पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची ,पढ़े पूरी खबर | सरगुजा टाइम्स