✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

Ambikapur News : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का हो रहा आयोजन कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में घर-घर सम्पर्क अभियान जारी

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 17 सितंबर 2023दे देखा गया: 655 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur News : SURGUJA TIMES (अंबिकापुर 17 सितंबर 2023)  Ambikapur News : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्...

Advertisement

Ambikapur News : SURGUJA TIMES (अंबिकापुर 17 सितंबर 2023)

 Ambikapur News : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत शनिवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी विद्यालय धौरपुर के छात्रों द्वारा 75 प्रतिषत से कम मतदान वाले केंद्र धौरपुर में शत प्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक करने रैली निकाली गयी और ग्रामीणों को मतदान के महत्व को बताकर उन्हें जागरूक किया गया।

Advertisement

इसी प्रकार स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल बतौली में मतदाता जागरूकता हेतु रंगोली बनाई गई और छात्र-छात्राओं को मतदान हेतु शपथ दिलाया गया तथा मतदान करने अपने अभिभावकों को प्रेरित करने कहा गया। वहीं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सखौली में भी मतदाता जागरूकता रंगोली बनाई गई तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुमगरा कला में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी।ग्राम पंचायत गुमगराकला में गीत संगीत एवं नृत्य के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया।

जिले के अम्बिकापुर विधानसभा के शहरी क्षेत्रों में विधानसभा आम निर्वाचन 2018 में मतदान केन्द्रों में सामान्य औसत से कम मतदान होने के कारण मतदान केंद्रों में जागरूकता हेतु सरगुजा के अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर मतदाताओं से सम्पर्क किया जा रहा है तथा कम मतदान के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अम्बिकापुर के दत्ता कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों  में घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Ambikapur News : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का हो रहा आयोजन कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में घर-घर सम्पर्क अभियान जारी | सरगुजा टाइम्स