✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

Ambikapur News : मां महामाया मंदिर मार्ग में 53.29 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य प्रवेश द्वार उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया भूमिपूजन

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 27 सितंबर 2023दे देखा गया: 82 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur News: सरगुजा टाइम्स : अम्बिकापुर 27 सितंबर 2023/ उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने बुधवार को मां महामाया मंदिर मार्ग में प्रवेश द्वार निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन कर क्षेत्रव...

Advertisement
Ambikapur News: सरगुजा टाइम्स : अम्बिकापुर 27 सितंबर 2023/ उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने बुधवार को मां महामाया मंदिर मार्ग में प्रवेश द्वार निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि साथ मिलकर लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है, इसका उदाहरण मां महामाया की नगरी में देखने को मिल रहा है। आस्था से जुड़ा यह निर्माण हर एक की भागीदारी से बने, इसके लिए निरंतर प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के समक्ष इसकी जानकारी रखी गई और प्राथमिकता कार्य के साथ निर्माण हेतु राशि स्वीकृत हुई है। जल्द ही भव्य स्वागत द्वार बनकर तैयार होगा, मां महामाया की प्रतिष्ठा के अनुकूल प्रवेश द्वार बनाया जायेगा। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने भी इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि मां महामाया की कृपा सदैव बनी रहे और सरगुजा जिले के साथ पूरा प्रदेश निरंतर प्रगति करता रहे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं वनौषधि पादप विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत सरगुजा अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिला पंचायत सभापति श्री राकेश गुप्ता, एमआईसी सदस्य श्री द्वितेंद्र मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिले के अधिकारी- कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

53.29 लाख रुपए की लागत से बनेगा मां महामाया का भव्य स्वागत द्वार

नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में स्थित मां महमाया का प्राचीन मंदिर क्षेत्रवासियों के लिए आस्था एवं विश्वास का महत्वपूर्ण स्थल है। मंदिर मार्ग में भव्य रूप से माँ महामाया प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य किया जाना है,प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश द्वार का निर्माण कुल 53.29 लाख रुपए की लागत से नगर पालिक निगम द्वारा निर्मित किया जाएगा। भव्य प्रवेश द्वार की ऊंचाई 23 फिट तथा चौड़ाई 60 फिट होगी।    
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Ambikapur News : मां महामाया मंदिर मार्ग में 53.29 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य प्रवेश द्वार उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया भूमिपूजन | सरगुजा टाइम्स