✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

Ambikapur news : मुख्य सचिव के निर्देश अनुरूप जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में धान खरीदी की तैयारी शुरू, अधिकारी कर रहे राइस मिलों का भौतिक सत्यापन

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 18 सितंबर 2023दे देखा गया: 1437 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur news : SURGUJA TIMES (अम्बिकापुर 18 सितंबर 2023) Ambikapur news :  मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देश के पालन स्वरूप जिले में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खाद्य अधिकारी, डीए...

Advertisement

Ambikapur news : SURGUJA TIMES (अम्बिकापुर 18 सितंबर 2023)

Ambikapur news :  मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देश के पालन स्वरूप जिले में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खाद्य अधिकारी, डीएमओ, डीएम नान द्वारा राईस मिलों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से धान खरीदी की तैयारी के संबंध में कलेक्टर्स की बैठक में विशेष निर्देश दिए गए।

जिसमें गिरदावरी, खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में किसान पंजीयन की प्रगति, बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी, खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान उपार्जन के लिए बारदाने की व्यवस्था, खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में चावल उपार्जन की प्रगति, पीडीएस की राशि वसूली की स्थिति, अवैध उत्खनन व परिवहन पर रोकथाम के संबंध में चर्चा की गई।

Advertisement

इसी कड़ी में त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त राइस मिलर्स की बैठक रखकर खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में चावल उपार्जन की प्रगति की समीक्षा एवं आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में बरदाने की व्यवस्था के संबंध में चर्चा की जा चुकी है और जिले में निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही भी जारी है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष शासन द्वारा 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जायेगी। साथ ही इस वर्ष से ही बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी शुरू की जा रही है। ऐसे बुजुर्ग किसान जो स्वयं धान उपार्जन केन्द्र में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं, तो उनके नामिनी धान उपार्जन केन्द्र में उपस्थित होकर बायोमेट्रिक एथेंटिकेशन के आधार पर धान विक्रय कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ किसानों को पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए लगातार कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को जागरूक किया जा रहा है जिससे पंजीयन समय सीमा के भीतर संपन्न हो सके।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Ambikapur news : मुख्य सचिव के निर्देश अनुरूप जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में धान खरीदी की तैयारी शुरू, अधिकारी कर रहे राइस मिलों का भौतिक सत्यापन | सरगुजा टाइम्स