सुरेश गाईन (सरगुजा टाइम्स)अम्बिकापुर :अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज हाकी स्टेडियम में सरगुजा संभाग में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर एक रेजिडेंशियल कालेज आरंभ करने की घोषणा की। अब तक ऐसे बच्चों के लिए केवल स्कूल की ही सुविधा है।
मुख्यमंत्री को बताई मूकबधिरों की दिक्कत, मुख्यमंत्री ने छात्रा के आग्रह पर मूकबधिर लोगों के लिए राज्य स्तरीय रेसेडिंशयल कालेज खोलने की घोषणा की
केआर टेक्निकल कालेज की छात्रा तमन्ना सिंह ने भी मुख्यमंत्री से अपनी बात रखी। तमन्ना स्वयं दिव्यांग हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि स्कूल में स्पेशल टीचर होते हैं जो विशेष अभिव्यक्ति से बच्चों को पाठ पढ़ाते हैं लेकिन मूक बधिरों के लिए ऐसा कोई कालेज नहीं है। मुख्यमंत्री ने तमन्ना से कहा कि हम ऐसे दिव्यांगजनों के लिए राज्य स्तरीय रेसीडेंशियल कालेज आरंभ करेंगे।






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।