✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

Ambikapur News : लंपी स्कीन रोग के संक्रमण से बचाव हेतु जिले में पशुपालन विभाग अलर्ट, पशुपालकों से अपील, संक्रमित मवेशी को अलग रखें, जिससे स्वस्थ मवेशियों में संक्रमण ना फैले

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 20 सितंबर 2023दे देखा गया: 231 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur News : उदयपुर विकासखण्ड के 9814 पशुओं का हुआ टीकाकरण, उपचार में लापरवाही की खबर का उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग ने किया खंडन सरगुजा टाइम्स - अम्बिकापुर 19 सितंबर 2023/ जिले में लम्पी स्कीन रोग से पशुओं के बचाव और उनके उचित उपचार के लिए प...

Ambikapur News : उदयपुर विकासखण्ड के 9814 पशुओं का हुआ टीकाकरण, उपचार में लापरवाही की खबर का उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग ने किया खंडन

सरगुजा टाइम्स - अम्बिकापुर 19 सितंबर 2023/ जिले में लम्पी स्कीन रोग से पशुओं के बचाव और उनके उचित उपचार के लिए पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के विशेष संज्ञान पर इस रोग से मवेशियों के बचाव और उपचार के लिए विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में विकासखंड उदयपुर में लंपी रोग से पीड़ित पशुओं के उपचार में लापरवाही की खबर का उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग ने खंडन किया है। उन्होंने बताया कि उदयपुर विकासखंड अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 39 हजार 783 पशुओं का टीकाकरण किया गया है और वर्ष 2023-24 में अब तक 9 हजार 814 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। अभी वर्तमान वर्ष 2023-24 में कुल एलएसडी संक्रमित पशु 104 है जिनमें से 101 पशु स्वस्थ है और 1 पशु की मृत्यु हुई है और 02 नये केस दर्ज हुए है, जिनका उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि उदयपुर एलएसडी नियंत्रण हेतु दल गठित है जिनके नोडल डा. राहुल पेंड्रो वीएएस उदयपुर और सहायक नोडल हरकेश चौधरी एवीएफओ उदयपुर है। इनके द्वारा विकास खण्ड में निगरानी रखी जा रही है और सूचना प्राप्त होने पर त्वरित उपचार किया जा रहा है।

पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक ने बताया कि लम्पी स्कीन रोग एक विषाणु (वायरल) जनित रोग है। जो मुख्यतः मच्छर मक्खी के काटने एवं दूसरे पशु के सम्पर्क में आने से फैलता है। लम्पी स्कीन रोग से रोकथाम एवं बचाव के उपाय टीकाकरण ही एकमात्र बचाव का तरीका है। इस रोग हेतु गोट पॉक्स टीका लगाया जाता है।

पशुपालकों से अपील, संक्रमित मवेशी को अलग रखें, जिससे स्वस्थ मवेशियों में संक्रमण ना फैले

स्वस्थ पशुओं को अलग रखें और इस रोग से संक्रमित पशु को अलग रख के उसका उपचार करना चाहिए। उचित कीटनाशक का उपयोग कर मच्छर मक्खियों तथा अन्य बाह्य परजीवियों का भी नियंत्रण करना चाहिए।

मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट के जरिए भी 2400 से ज्यादा मवेशियों को मिला उपचार-

 राज्य में पशुधन के घर पहुंच इलाज की सुविधा हेतु ‘‘मुख्यमंत्री गौवंश मोबाइल चिकित्सा योजना‘‘ के तहत जिले में संचालित मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई के माध्यम से अब तक 60 गौठानों में आयोजित शिविर के माध्यम से 2460 पशुओं का उपचार कर 2092 पशुओं को दवा दिया गया। वहीं 170 पशुओं का बधिकरण, 88 पशुओं के विभिन्न रोगों के सेम्पल टेस्ट एवं 423 पशुओं का टीकाकरण किया गया।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Ambikapur News : लंपी स्कीन रोग के संक्रमण से बचाव हेतु जिले में पशुपालन विभाग अलर्ट, पशुपालकों से अपील, संक्रमित मवेशी को अलग रखें, जिससे स्वस्थ मवेशियों में संक्रमण ना फैले | सरगुजा टाइम्स