Ambikapur News : बिश्रामपुर पुलिस ने बुधवार की देर रात नगर के शिवनन्दनपुर गांव स्थित शासकीय शराब दुकान के पीछे स्थित गार्ड रूम में दबिश देकर वहां के दो सुरक्षा कर्मियों को अंग्रेजी शराब में पानी व स्प्रिट मिलाते रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मिलावटी व नकली शराब के साथ ही मिलावट में प्रयोग लाए जाने वाली सामग्रियों को भी बरामद किया है।
न्यूज बिश्रामपुर: बिश्रामपुर पुलिस ने बुधवार की देर रात नगर के शिवनन्दनपुर गांव स्थित शासकीय शराब दुकान के पीछे स्थित गार्ड रूम में दबिश देकर वहां के दो सुरक्षा कर्मियों को अंग्रेजी शराब में पानी व स्प्रिट मिलाते रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मिलावटी व नकली शराब के साथ ही मिलावट में प्रयोग लाए जाने वाली सामग्रियों को भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

बता दें कि नगर के ग्राम शिवनंदनपुर स्थित शासकीय देशी विदेशी मदिरा दुकान में मिलावटी शराब बेचे जाने की शिकायत लंबे समय से प्रकाश में आ रही थी। बुधवार की रात्रि गश्त चेक करने निकले बिश्रामपुर टीआई अलरिक लकड़ा को मुखबिर ने सूचना दी की शासकीय शराब दुकान के पीछे स्थित गार्ड रूम में दो लोग अंग्रेजी शराब में स्प्रिट और पानी मिलाकर पुरानी बोतलों में भर रहे हैं। टीआई लकड़ा ने पुलिस टीम के साथ तत्काल सरकारी शराब दुकान के पिछवाड़े गार्ड रूम में दबिश दी।





💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।