✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

AMBIKAPUR : कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर सभी अधिकारियों और सीईओ जनपद ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा , सभी कार्य को समय अवधि पर पुर्ण करने के निर्देश , पढ़े पूरी ख़बर

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 6 दिसंबर 2023दे देखा गया: 1243 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

AMBIKAPUR: सरगुजा टाइम्स|अम्बिकापुर 06 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर बुधवार को जिले में समस्त विभागों एवं जनपद पंचायतों में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सभी अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक...

Advertisement
AMBIKAPUR: सरगुजा टाइम्स|अम्बिकापुर 06 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर बुधवार को जिले में समस्त विभागों एवं जनपद पंचायतों में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सभी अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई।   कलेक्टर श्री कुन्दन द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि में इसका समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे कि आम नागरिकों एवं सभी जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।   समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने विभागीय कार्यों और हितग्राही मूलक योजनाओं पर चर्चा कर प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह समस्त सीईओ जनपद पंचायत द्वारा संबंधित जनपदों में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, विभिन्न प्रकार के पेंशन प्रकरण, स्वच्छ भारत मिशन, पीडीएस राशन वितरण, ग्राम पंचायतों में पंजी अद्यतन सहित निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई और कार्यों में प्रगति लाने निर्देशित किया गया। कार्यों की समीक्षा के साथ ही बढ़ती ठंड को देखते हुए चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था हेतु भी निर्देशित किया। जनपद में आयोजित बैठक में विभागों के एसडीओ, सब इंजीनियर, पीओ मनरेगा, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक आदि उपस्थित रहे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
AMBIKAPUR : कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर सभी अधिकारियों और सीईओ जनपद ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा , सभी कार्य को समय अवधि पर पुर्ण करने के निर्देश , पढ़े पूरी ख़बर | सरगुजा टाइम्स