✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

Ambikapur : केंद्रीय जेल अंबिकापुर में बंदियों को दिए गए आजीविका प्रशिक्षण के समापन पर कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों को दिए प्रमाण पत्र

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 3 जुलाई 2024दे देखा गया: 609 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur : अम्बिकापुर 03 जुलाई 2024/ केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया आरसेटी सरगुजा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कर बन्दियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। केंद्रीय जेल में आरसेटी...

Ambikapur : अम्बिकापुर 03 जुलाई 2024/ केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया आरसेटी सरगुजा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कर बन्दियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। केंद्रीय जेल में आरसेटी के तहत जेल बंदियों को प्रशिक्षणार्थियों के रूप में विभिन्न ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे वे अपना जीविकोपार्जन कर सकें। इस दौरान आरसेटी के राज्य निदेशक श्री अशोक सिंह, केंद्रीय जेल अधीक्षक श्री योगेश क्षत्री, क्षेत्रीय प्रमुख श्री रणधीर सिंह और आरसेटी सरगुजा डायरेक्टर श्री श्याम गुप्ता उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री भोसकर ने इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीता हुआ कल आपके हाथ में नहीं था किन्तु आने पल आपके हाथ में हैं। जैसा चाहे, वैसा ही इसे बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि गलतियों से सीख लें और वर्तमान समय को बेहतर बनाने अपने आज को समर्पित करे।

आरसेटी के राज्य निदेशक श्री सिंह द्वारा आरसेटी के सम्बन्ध में समस्त जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि आरसेटी ने आपके अन्दर एक बीज बोया है और उसे विशाल वृक्ष का रूप आप स्वयं दे सकते हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय जेल अम्बिकापुर के जेल अधीक्षक श्री योगेश ने बन्दियों को अपने खाली समय का पूरा उपयोग करने सकारात्मक सोच रखने, शिक्षण प्रशिक्षण व कौशल में अपनी भागीदारी रखने और स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण को आजीविका के रूप में देखने की सलाह दी।
इसी क्रम में क्षेत्रीय प्रमुख श्री रणधीर सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त सभी बन्दियों को मुख्य धारा से जुड़ कर अपना स्वरोजगार स्थापित कर व्यवसाय प्रारम्भ करने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही सभी प्रशिक्षणार्थियों को भविष्य में ऋण प्रदान किए जाने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर केन्द्रीय जेल में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास की भी शुरआत की गई। जिला परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता द्वारा समस्त प्रशिक्षणार्थियों को भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गई एवं साक्षर भारत कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 03 जून 2024 से निरंतर चलाया गया जिसमें 03 मुख्य प्रशिक्षण कार्यक्रम सब्जी उत्पादन, पेपर कवर एनवेलप और होम मेड अगरबत्ती शामिल रहे। यह कार्यक्रम मुख्यत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों स्वरोजगार करने के उद्देश्य से केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में कराया गया जिससे ज्यादा से ज्यादा बन्दी मुख्य धारा से जुड़ कर समाज में अपनी जगह बना सके। इस कार्यक्रम के समापन के रूप आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरसेटी सरगुजा डायरेक्टर श्री गुप्ता द्वारा समापन कार्यक्रम का संचालन किया गया। साथ ही आरसेटी सरगुजा से संकाय सदस्य तमन्ना निशा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया एवं रिजवान अहमद मुख्य सहायक के रूप में कार्य किया। विरेनद्र अम्बष्ट,अकांक्षा जायसवाल एवं जेल समन्वयक श्री भास्कर महाराणा उपस्थित रहे।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Ambikapur : केंद्रीय जेल अंबिकापुर में बंदियों को दिए गए आजीविका प्रशिक्षण के समापन पर कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों को दिए प्रमाण पत्र | सरगुजा टाइम्स