✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

AMBIKAPUR : थाना लखनपुर अंतर्गत लटोरी में जांच के दौरान संदिग्ध सामग्री के परिवहन को रोका गया, एफएसटी दल की कार्रवाई, सामग्री में शाल और थैले हुए जप्त

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 28 अक्टूबर 2023दे देखा गया: 369 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

AMBIKAPUR : अम्बिकापुर 28 अक्टूबर 2023/ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण विधानसभा निर्वाचन संपन्न करने उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र-10 अम्बिकापुर के अन्तर्गत ग्राम लटोरी, थाना लखनपुर में एफएसटी दल को मुख...

Advertisement
AMBIKAPUR : अम्बिकापुर 28 अक्टूबर 2023/ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण विधानसभा निर्वाचन संपन्न करने उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र-10 अम्बिकापुर के अन्तर्गत ग्राम लटोरी, थाना लखनपुर में एफएसटी दल को मुखबिर से सूचना मिलते ही त्वरित एक्शन लिया गया। लटोरी नाका में वाहनों की जांच के दौरान इनोवा वाहन में तीन प्लास्टिक बोरी में थैला एवं उसमें एक-एक शाल रखा हुआ पाया गया। उक्त थैला एवं शाल के संबंध में वाहन चालक से पूछताछ की गई। उक्त वाहन में रखे तीनों बोरी को वाहन से उतरवाकर बोरी खोलवाकर जांच की गई। उक्त तीनों में 100-100 नग सफेद रंग का थैला, सभी थैला में एक-एक शाल तथा कमल फूल का चिन्ह बना हुआ पाया गया। टीम द्वारा उक्त सामग्री की कीमत लगभग 75 हजार रुपए आंकी गई है।एफएसटी दल द्वारा कार्रवाई करते हुए उक्त सामग्री को जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया एवं थाना लखनपुर को सुपुर्द किया गया। वाहन के दस्तावेज सही पाए जाने के कारण वाहन को छोड़ दिया गया।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
AMBIKAPUR : थाना लखनपुर अंतर्गत लटोरी में जांच के दौरान संदिग्ध सामग्री के परिवहन को रोका गया, एफएसटी दल की कार्रवाई, सामग्री में शाल और थैले हुए जप्त | सरगुजा टाइम्स