✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

AMBIKAPUR : प्रशासन की बड़ी कार्यवाही मुस्तैदी से 24 घंटो के अंदर बंधक ग्रामीणों को सही सलामत ला रही वापस, पढ़े पूरी ख़बर

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 18 दिसंबर 2023दे देखा गया: 348 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

AMBIKAPUR : सुरेश गाईन | सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 18 दिसम्बर 2023/ जिले के मैनपाट के ग्राम सुपलगा के लगभग 15 ग्रामीण उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे थे। गन्ने के खेतों में श्रमिक का कार्य करने वाले इन ग्रामीणों को मालिक...

Advertisement
AMBIKAPUR : सुरेश गाईन | सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 18 दिसम्बर 2023/ जिले के मैनपाट के ग्राम सुपलगा के लगभग 15 ग्रामीण उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे थे। गन्ने के खेतों में श्रमिक का कार्य करने वाले इन ग्रामीणों को मालिक के द्वारा गृह जिले वापस नहीं आने दिया जा रहा था, साथ ही उन्हें मेहनताना भी नहीं दिए जाने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन की टीम को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे जिसपर प्रशासन की मुस्तैदी का परिणाम है कि आज ही ग्रामीणों की वापसी शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि पूरे मामले में प्रशासनिक टीम ने ततपरता के साथ बागपत प्रशासन से सम्पर्क कर मामले की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने स्वयं पुलिस अधीक्षक बागपत से बात कर श्रमिकों को सुरक्षित वापस लाने हेतु चर्चा की, वहीं संबंधित एसडीएम से नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार ने आवश्यक कार्यवाही हेतु चर्चा की। श्रमिकों में सुपलगा ग्राम के 19 वर्षीय रोहित, 22 वर्षीय जसमन, 20 वर्षीय संदीप, 22 वर्ष अजीत, 19 वर्षीय हरीनाथ सहित लगभग 15 लोग शामिल हैं। कलेक्टर श्री कुंदन ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया के द्वारा जानकारी प्राप्त होते ही जिला प्रशासन की टीम के द्वारा प्रयास कर बागपत प्रशासन से सम्पर्क किया गया। टीम द्वारा वहां के आला अधिकारियों से बात की है, सभी को सुविधा अनुसार वापसी की कार्यवाही की जा रही है तथा मेहनताना भुगतान के संबंध में भी बात की गई है। जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी से सम्पर्क साधा जिसका परिणाम है कि एक ही दिन में त्वरित एक्शन लेते हुए ग्रामीणों की सकुशल वापसी कराई जा रही है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
AMBIKAPUR : प्रशासन की बड़ी कार्यवाही मुस्तैदी से 24 घंटो के अंदर बंधक ग्रामीणों को सही सलामत ला रही वापस, पढ़े पूरी ख़बर | सरगुजा टाइम्स